The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Wasim Akram recalls dressing room tension between India and pakistan clash in 1986 Austral-Asia Cup Kapil dev.

जावेद मियांदाद के ऐतिहासिक छक्के से पहले ड्रेसिंग रूम में रो पड़े थे दो पाकिस्तानी!

चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर छक्का मार मियांदाद ने दिलाई थी पाकिस्तान को जीत.

Advertisement
pic
25 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 25 अगस्त 2022, 07:27 PM IST)
Javed Miandad batting against India in 1986
जावेद मियांदाद (Courtesy: S. Kothandaraman)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत शनिवार, 27 अगस्त से हो रही है. इस टूर्नामेंट में संडे, 28 अगस्त के दिन भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का सभी को बेसब्री से इंतजार है. दोनों ही टीम्स इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस बीच पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने एक पुराना वाकया याद किया है. अकरम ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे क्रिकेट के इस महामुकाबले में खिलाड़ियों पर इमोशन हावी होता है.

भारत और पाकिस्तान की टीम्स पिछले साल हुए T20 विश्व कप के बाद पहली बार आमने-सामने हैं. इस मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी. क्रिकेट की दो बेहतरीन टीम्स के बीच इससे पहले भी कई यादगार मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से साल 1986 में दोनों देश के बीच खेला गया Austral-Asia Cup का ऐतिहासिक मैच भी शामिल है. जब चेतन शर्मा की आखिरी गेंद पर जावेद मियांदाद ने छक्का मार पाकिस्तानी टीम को जीत दिलाई थी. अकरम ने उसी मुकाबला का एक किस्सा शेयर कर बताया कि मैच में कैसे दो पाकिस्तानी खिलाड़ी रोने लगे थे.

# Akram ने सुनाया मजेदार किस्सा

अकरम ने कहा कि मैच के अंतिम कुछ ओवर्स के दौरान पाकिस्तान खेमे में काफी तनाव था, और टीम के दो युवा क्रिकेटर जाकिर खान और मोहसिन कमाल रोने लगे थे. उन्होंने कपिल देव के साथ स्टार स्पोर्ट्स के प्रोग्राम में बात करते हुए कहा,

‘मुझे याद है कि मैं रन आउट हो गया था. मैं तब छोटा था और मेरे साथ दो और युवा खिलाड़ी जाकिर खान और मोहसिन कमाल भी थे. वो उस मैच में नहीं खेल रहे थे लेकिन वे लगातार रो रहे थे.तब मैंने उनसे पूछा, “तुम रो क्यों रहे हो भाई? जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि हमें यह गेम जीतना है. फिर मैंने उनसे कहा कि अगर रोने से हम मैच जीत सकते हैं, तो मैं भी आप सबके साथ रोता! बस उम्मीद करो कि जावेद भाई हमें मैच जीता दें. फिर तौसीफ अहमद ने एक तेज सिंगल लिया और इसके बाद मियांदाद ने मैच जीता दिया.’

उस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने बताया था कि कैसे इस हार के बाद वो सो नहीं पाए थे. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो में कहा था,

‘आज भी उस हार की याद हमें सोने नहीं देती. उस हार ने पूरी टीम के मनोबल पर चार साल तक असर डाला. वहां से वापसी करना बहुत मुश्किल था.’

#28 अगस्त को है IND vs PAK

27 अगस्त से UAE में शुरू होने वाला एशिया इस साल T20I फॉर्मेट में खेला जाएगा. जहां टीम इंडिया अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ खेलेगी. दुबई में होने वाले इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल T20I विश्व कप में मिली हार का बदला लेने को तैयार है.

पाकिस्तान के खिलाफ एक और पचासा और हेटर्स का मुंह बंद हो जाएगा

Advertisement

Advertisement

()