The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virendra Sehwag says Rishabh Pant will be forgotten if he doesn't play 100+ tests, comments on Virat Kohli and attacking intent

ऋषभ पंत को कोई याद नहीं रखेगा अगर...

पूर्व इंडियन ओपनर विरेंदर सहवाग ने ऋषभ पंत पर बड़ी बात कही है. सहवाग ने पंत के टेस्ट करियर पर बयान देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने सिर्फ सफेद-बॉल क्रिकेट खेली तो कोई उन्हें याद नहीं रखेगा.

Advertisement
pic
27 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:26 PM IST)
Virendra Sehwag, Rishabh Pant
ऋषभ पंत, विरेन्द्र सहवाग (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व इंडियन ओपनर विरेंदर सहवाग ने ऋषभ पंत पर बड़ी बात कही है. सहवाग ने पंत के टेस्ट करियर पर बयान देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने सिर्फ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट खेली तो उन्हें कोई याद नहीं रखेगा. सहवाग ने स्पोर्ट्स 18 के शो होम ऑफ हीरोज़ पर कहा,

‘अगर वो 100 से ज्यादा टेस्ट खेलते हैं, तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज किया जाएगा. सिर्फ 11 भारतीय क्रिकेटर्स ने ये कारनामा किया है, और लोगों को ये 11 नाम याद हैं.’

बता दें कि सहवाग भी इस लिस्ट में शुमार हैं. इस लिस्ट में 200 टेस्ट खेलकर सचिन तेंदुलकर सबसे ऊपर बैठे हैं. इसके बाद इस लिस्ट में राहुल द्रविड, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह और वीरू का नंबर आता है. एक्टिव क्रिकेटर्स की बात करें तो विराट कोहली 100 मैच खेल चुके हैं. सहवाग का मानना है कि छोटे फॉर्मेट भले ही फायदेमंद होते हैं, लेकिन IPL में खेलने वाले 99 प्रतिशत प्लेयर्स टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते होंगे.

‘विराट क्यों बार-बार टेस्ट क्रिकेट खेलने का बखान करते रहते हैं? उन्हे पता है कि अगर वो 150 या 200 टेस्ट खेल गए, तो इतिहास में उनका नाम दर्ज हो जाएगा और वो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएंगे. मेरे हिसाब से टेस्ट क्रिकेट सबसे बेहतरीन फॉर्मेट है.’

सहवाग इंडियन क्रिकेट इतिहास के एकमात्र ऐसे प्लेयर हैं जिन्होंने दो तिहरे शतक ठोके हैं. 2004 में मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ 309 मारकर वो तिहरा शतक मारने वाले पहले भारतीय बने थे. इसके बाद वीरू पाजी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2008 में 319 रन बनाए. 

हम सब सहवाग को पहली ही बॉल पर बाउंड्री लगाने के लिए भी जानते हैं. उन्होंने इस पर भी बात की. सहवाग ने कहा,

‘सचिन तेंदुलकर समेत बहुत लोग ऐसा सोचते थे कि मैं पहली बॉल पर बाउंड्री लगाने का प्लान बनाता था. पर ऐसा नही था. मैं पहली बॉल से ही शॉट लगाने के लिए इसलिए भी तैयार रहता था क्योंकि मुझे लगता था कि पहली बॉल या लूज होगी या वॉर्म-अप बॉल होगी.’

बता दें कि सहवाग ने 104 टेस्ट मैच खेलकर 49.34 की औसत से 8586 रन बनाए हैं. 

Riyan Parag attitude पर ट्विटर वासियों ने उठाए सवाल, देखिए कैसे हुए troll

Advertisement

Advertisement

()