कबड्डी वर्ल्ड कप जीत की खबर आते ही सहवाग ने अपने ट्वीट में अंग्रेज़ पत्रकारपीयर्स मोर्गन का मज़ा ले लिया. पीयर्स और सहवाग में ट्वीट-शर्त भी लगी थी कि भारतओलंपिक गोल्ड ले आया तो पीयर्स चैरिटी को पैसा देंगे और अगर उससे पहले इंग्लैंडक्रिकेट वर्ल्ड कप जीत गया तो सहवाग देंगे. उसी दौरान एक ट्वीट करते वक्त सहवाग सेएक टाइपो चला गया था. मोर्गन ने उसका मज़ाक-सा बनाया था. आज बारी सहवाग की थी.कबड्डी वर्ल्ड कप खत्म होते ही सहवाग ने ट्वीट किया – भारत ने कबड्डी की खोज की और8 वर्ल्ड कप जीत लिए जबकि कहीं एक और देश है जिसने क्रिकेट की खोज की फिर भी वोदूसरों के टाइपो निकालने में अच्छे हैं.इन 8 वर्ल्ड कप जीतों में सर्कुलर कबड्डी के वर्ल्ड कप भी शामिल हैं.मामला तब शुरू हुआ था जब मोर्गन ने ये ट्वीट किया.शुरूआत ट्विटर पर सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में पीयर्स ने ही की थी. तो सहवाग नेपीयर्स का ऐसे मज़ा काटा था