सहवाग इस वक्त देश के सबसे धाकड़ ट्विटरातियों में से हैं. सौरव गांगुली खुद कहतेहैं कि उन्हें खुद नहीं मालूम कि ये सहवाग खुद करते हैं या कोई लड़का रखा हुआ है.उनके सामने ट्विटर के इस मैदान में कोई नहीं टिक पा रहा. चाहे वो देशी हो याविदेशी. पर सचिन बार-बार सहवाग को अपने ट्वीट में लाला बोलकर उनकी बोलती बंद किएरहते हैं. यहां तक कि सचिन ने सहवाग को उनके उनके बर्थडे पर भी लाला बोलकर ही विशकिया. इसके बाद से वीरू के फैंस कम फॉलोवर्स ने उनसे इसका रीज़न पूछ पूछ कर धान बोदिया. आखिर वीरू को इसका रिप्लाई करना ही पड़ा कि क्यों सचिन उन्हें लाला बुलातेहैं. सहवाग ने सचिन के दिए इस वाले निकनेम के राज़ से पर्दा उठाते हुए एक वीडियोट्वीट किया. वीडियो में सहवाग कह रहे हैं, ‘थैंक्यू गॉड जी! और आप लोग ये सोच रहेहोंगे कि गॉड जी मुझे लाला क्यों बुलाते हैं? एक तो मैं लाला जैसा दिखता हूं. जैसेबनिये, मोटे लाला होते हैं, वैसा दिखता हूं. और दूसरा शायद मैं क्रिकेट में हर चीजका हिसाब अच्छी तरह रख सकता हूं, कितने चौके मारे, कितने छक्के मारे, कहांक्या-क्या किया? कितनी बार सचिन तेंदुलकर के लिए दौड़ा होऊंगा, गॉड जी के लिए दौड़ाहोऊंगा, शायद इसी लिए वो मुझे लाला कहते हैं. ये मेरा वर्जन था. गॉड जी का वर्जन वोबताएंगे.' वीडियो देखें -https://twitter.com/virendersehwag/status/789059825007157248 वैसे हम याद दिलादें कि 2011 का वर्ल्ड कप जो भारत जीतकर लाया था, उसका पहला विकेट सचिन के रूप मेंही ही गिरा था. वो भी सहवाग के चलते. सचिन ने टैप करके रन लेना चाह, सहवाग ने पहलेयस कहा फिर नो कह दिया. बाद में उस मैच में सहवाग हिट रहे. 175 रन मारे. मैच के बादसहवाग ने अपने इस काम पर हंसी में कहा था कि आज मैंने जो 175 रन स्कोर किए हैं,उसमें बस 75 मेरे हैं. बाकी के 100 सचिन पाजी के हैं.https://youtu.be/Q_gARt42MmM?t=6m29s सहवाग दौड़ने में कम ही विश्वास रखते हैं.बाउंड्री मारने में ज़्यादा. और अपने इसी 'आलस' के चलते कई बार उनपर बातें हुई हैं.एक अजीब वाकया तो 2007 में हुआ. श्री लंका के खिलाफ़. जब अपने आलस के चलते वो सहीटाइम पर क्रीज़ में नहीं पहुंचे और संगक्कारा के दिमाग के चलते रन आउट हो गए.https://www.youtube.com/watch?v=vBI_opb06Hs--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -वीरेंदर सहवाग सबसे लल्लनटॉप खिलाड़ी हैं: 39 सबूत26/11 के बाद सहवाग की उस पारी ने देश को कुछ राहत दी थीजब सौरव गांगुली ने ड्रेसिंग रूम से सहवाग को भगा दियापहली ही सीरीज में सहवाग को होना पड़ा था रंगभेद का शिकारसहवाग ने विनोद खन्ना को यूं विश किया कि ट्विटर पर हुल्लड़ मच गयाज़हीर खान: जिसने एक वर्ल्ड कप हराया, तो दूसरा जिता दियासचिन के रिटायरमेंट से पहले उस कमरे में क्या हुआ थासहवाग ने सचिन से मांगी एक चीज, जवाब मिला तथास्तु!