The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli's Team India equaled Mohammad Azharuddin's unwanted record from 1999 World Cup

कोहली की टीम ने अज़हर के किस शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली?

अज़हर और कोहली के बीच कोई नहीं.

Advertisement
Img The Lallantop
T20 World Cup 2021 में Virat Kohli की टीम ने Kane Williamson की टीम को आठ विकेट से हरा दिया (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
31 अक्तूबर 2021 (Updated: 31 अक्तूबर 2021, 07:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
ICC ट्रॉफी का इंतज़ार कर रहे इंडियन फ़ैन्स की उम्मीदें इस साल भी पूरी होती नहीं दिख रही हैं. UAE में चल रहे T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पहले दो मैच हार चुकी है. पाकिस्तान के बाद उन्हें अब न्यूज़ीलैंड ने भी हरा दिया है. टीम इंडिया के अब T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीदें भी हल्की पड़ती दिख रही हैं. न्यूज़ीलैंड के हाथों मिली आठ विकेट की हार से पहले भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से पीटा था. लोगों को उम्मीद थी कि इस मैच में भारत धमाकेदार वापसी करेगा. लेकिन ऐसी उम्मीदें पूरी नहीं हो पाईं और भारत ने लगातार दूसरी बार सरेंडर कर दिया. पहले बैटिंग करते हुए टीम 110 रन ही बना पाई. और फिर न्यूज़ीलैंड ने इस लक्ष्य को सिर्फ दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. # ये कैसा Record बता दें कि पिछले 22 साल में यह सिर्फ दूसरी बार है जब भारत ने किसी वर्ल्ड कप कैम्पेन में अपने दो शुरुआती मैच गंवाए हों. इससे पहले भारत ने 1999 में इंग्लैंड में हुए वनडे वर्ल्ड कप में अपने पहले दो मैच हारे थे. मोहम्मद अज़हरुद्दीन की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने चार विकेट से हराया था. जबकि अगले मैच में उन्हें ज़िम्बाब्वे ने तीन रन से हराया था. इसके बाद भारत ने वनडे और T20 फॉरमेट के कई वर्ल्ड कप खेले. लेकिन कभी भी पहले दो मैच नहीं हारे. यहां तक कि 2007 वनडे वर्ल्ड कप, 2009, 2010 T20 वर्ल्ड कप में जब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई. तब भी हमने पहले दो मैच लगातार नहीं हारे थे. और इस हार के साथ ही ICC टूर्नामेंट्स में भारतीय टीम का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हार का सिलसिला भी जारी है. भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी बार किसी ICC टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड को साल 2003 में हराया था. इसके बाद से भारतीय टीम जब भी किसी ICC टूर्नामेंट में न्यूज़ीलैंड से भिड़ी है, उन्हें हर बार हार ही मिली है. इस टूर्नामेंट की बात करें तो अब भारत 3 अक्टूबर को अफ़ग़ानिस्तान से खेलेगा. इसके बाद टीम को स्कॉटलैंड और नामीबिया से भी खेलना है.

Advertisement

Advertisement

()