भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज़ी कोच भरत अरुण विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने केफैसले से हैरान हैं. कोच भरत अरुण का कहना है कि विराट का ये फैसला उनके लिए बेहदहैरान करने वाला था. वे जब भी विराट से मिलते थे तो उनमें भारतीय टीम की कप्तानीकरने का एक अलग ही जुनून नज़र आता था. खासतौर पर टेस्ट फॉर्मेट में जिसमें विराट कोकप्तानी से बेहद लगाव था. अरुण ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का ज़रा भी अंदाज़ानहीं था कि विराट टेस्ट की कप्तानी छोड़ देंगे. उनके हिसाब से अगले एक-दो साल तक कोईभी विराट को कप्तानी से नहीं हटा सकता था. अरुण ने इस बारे में न्यूज़9 से बात करतेहुए कहा, 'मैं व्यक्तिगत रूप से हैरान था कि विराट ने कप्तानी छोड़ दी. क्योंकि जबभी हमारे बीच बात होती थी तो उनमें देश को लीड करने का एक जुनून नज़र आता था. वोचाहते थे कि भारत वर्ल्ड क्रिकेट में एक प्रमुख शक्ति बने और मुझे लगता है किउन्होंने इसके लिए एक अद्भुत नींव भी रखी. मुझे पर्सनली ऐसा लगता है कि विराट केपास भारतीय टीम की कप्तानी के लिए अभी दो साल और थे.' अरुण का मानना है कि भारतीयटीम की कप्तानी करना आसान काम नहीं. जब आप कप्तान के तौर पर मैदान में होते हैं तोआपका दिमाग हर समय चलता रहना चाहिए. साथ ही किसी भी खिलाड़ी में बतौर कप्तान तुरंतफैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए. अरुण का मानना है कि इस मामले में पूर्व कप्तानएमएस धोनी सबसे बढ़िया थे, लेकिन विराट भी कम नहीं हैं. अरुण ने कहा, 'मैंने एमएसधोनी को करीब से देखा है, उनसे ज्यादा शांत दिमाग किसी के पास नहीं हो सकता. अगरआपके पास ऐसा दिमाग है जो कूल है, खेल के जोड़-भाग को समझता है. तो ऐसे में एक झटकेमें डिसीजन लेना आसान हो जाता है. क्योंकि डिसीजन डायनामिक भी होना चाहिए. आपकोतुरंत फैसले लेने होते हैं. प्राइम मिनिस्टर के बाद ये देश का सबसे मुश्किल काम है.इसलिए मुझे लगता है जिसमें ये प्रेशर झेलने की क्षमता है उसे ही कप्तान होनाचाहिए.'Most runs for India in away ODIs:-5173 @ 57.47 - VIRAT KOHLI 5065 @ 37.25 - Sachin Tendulkar 4520 @ 50.78 - MSDhoni 3998 @ 42.08 - Rahul Dravid Greatest Ever @imVkohli 🐐#ViratKholi I#KingKohli pic.twitter.com/gyKt4i0AWd — K I N G 👑 (@VK18_4EVER) January 29,2022 विराट ने 2021 T20 वर्ल्ड कप के बाद T20 फॉर्मेट से भारतीय टीम की कप्तानी छोड़दी थी. जिसके बाद उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया गया. और अब जनवरी महीने मेंसाउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-2 से टेस्ट सीरीज हारने के एक दिन बाद ही उन्होंने टेस्टकप्तानी छोड़ने का भी ऐलान कर दिया. लंबे अर्से बाद पहली बार विराट कोहली साउथअफ्रीका वनडे सीरीज में बतौर बल्लेबाज़ के तौर पर नज़र आए. विराट ने इस सीरीज के तीनमैच में 38.67 की औसत से 116 रन बनाए थे. जिनमे दो अर्धशतक भी थे. विराट की जगहरोहित शर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. अब देखना होगा वो इसज़िम्मेदारी को कैसे संभालते हैं.