The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli Wanted MS Dhoni White-Ball Captaincy In 2016, Reveals Ex-India Fielding Coach R Sridhar

पूर्व कोच ने बताया, धोनी से जल्दी कैप्टेंसी लेना चाहते थे विराट!

2014 में ही टेस्ट टीम के कैप्टन बन गए थे विराट.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2023, 07:38 PM IST)
Virat Kohli wanted MS Dhoni's white ball captaincy in 2016
विराट और एमएस (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली और एमएस धोनी की दोस्ती के बारे में कौन नहीं जानता. धोनी की कप्तानी में विराट ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया और लंबे समय तक क्रिकेट खेला. एक चौंकाने वाली ख़बर में टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताया है कि विराट धोनी से वाइट बॉल क्रिकेट की भी कैप्टेंसी जल्दी लेना चाहते थे.

एमएस धोनी ने 2014 के ऑस्ट्रेलियन दौरे के बीच विराट को टेस्ट कैप्टेंसी सौंप दी थी. इंडियन टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने ख़ुलासा किया है कि कोहली बहुत जल्द वाइट बॉल कैप्टन भी बनना चाहते थे. श्रीधर ने अपनी किताब 'कोचिंग बियॉन्ड - माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट टीम' में इस मसले पर कई बाते कहीं हैं. ये किताब श्रीधर के साथ आर कौशिक ने लिखी है.

श्रीधर लिखते हैं -

2016 में एक वक्त ऐसा आया जब विराट वाइट बॉल टीम के कैप्टन बनने के लिए भी आतुर थे. उन्होंने ऐसी कुछ चीज़ें कहीं, जिससे साफ हो गया था कि उनकी नज़र कप्तानी पर है.

श्रीधर ने आगे ये भी बताया कि इस मसले को टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कैसे सुलझाया. श्रीधर आगे लिखते हैं -

एक शाम रवि (शास्त्री) ने कोहली को बुलाया और उनसे कहा, देखो विराट, एमएस ने तुम्हें रेड-बॉल में (कप्तानी) दे दी है. आपको उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए. सही समय आने पर वो वाइट बॉल क्रिकेट में भी आपको कप्तानी सौंप देंगे. अगर आप आज उनकी इज़्ज़त नहीं करते हैं, तो कल जब आप टीम के कैप्टन बनेंगे, टीम आपकी इज़्ज़त नही करेगी. जो कुछ भी चल रहा हो, इसके बावजूद आपको उनकी इज़्ज़त करनी चाहिए. कैप्टेंसी आपके पास आ जाएगी, आपको उसके पीछे दौड़ने की जरूरत नहीं है.

साल 2017 में धोनी ने टीम इंडिया की कैप्टेंसी का ज़िम्मा विराट को सौंप दिया. इसके बाद भी वो इंडिया के लिए वाइट-बॉल क्रिकेट खेलते रहे. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी.

सारे फॉर्मेट मिला लें तो विराट ने टीम इंडिया के लिए 2013 से 2022 के बीच 213 मैच में कप्तानी की. उनकी कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने 135 मैच जीते. विराट का मैच जीतने का रिकॉर्ड 63.38 प्रतिशत रहा. धोनी से तुलना की जाए तो ये बेहतर है. धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 332 में से 178 मैच जीते, जो 53.61 प्रतिशत है.

विराट और धोनी, दोनों की अगुवाई में टीम इंडिया ने कई सफलताएं पाईं. दोनों की दोस्ती भी ख़ासा फेमस है. ऐसे में ऐसी ख़बरे सुन फै़न्स का चौंकना लाज़मी है. 
 

वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी के टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच की जानकारी ऋषभ पंत को थी

Advertisement

Advertisement

()