साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया है. केपटाउन वनडे मेंसाउथ अफ्रीका ने भारत को क़रीबी मुकाबले में चार रन से हराया. साउथ अफ्रीका की इसजीत में सबसे बड़ा योगदान उनके गेंदबाजों का रहा. लुंगी एनगीडी और एंडिले फेलुक्वायोने तीन-तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. वहीं बल्लेबाजी मेंक्विंटन डी कॉक का जलवा रहा. डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 गेंदों में12 चौके और दो छक्कों की मदद से 124 रन बनाए. इससे पहले भारत के कप्तान केएल राहुलने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. साउथ अफ्रीका की शुरुआत ठीक नहींरही. जानेमन मलान एक रन और तेम्बा बवुमा आठ रन बनाकर आउट हुए. जबकि मार्करम ने 15रन का योगदान दिया. लेकिन क्विंटन डी कॉक का बल्ला खूब चला. डी कॉक ने भारत केखिलाफ छठा और कुल 17वां वनडे शतक लगाया. साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर ने अपनी 124 रन कीपारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए. जबकि रसी वान डर दुसें ने 59 गेंदों में 52 रनकी पारी खेली. निचले ऑर्डर में डेविड मिलर के 39 रन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 287रन बनाए. 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही.RESULT | #PROTEAS WON BY 4 RUNSAn absolute nail-biter to end a fantastic #BetwayODISeries and tour Thank you@BCCI for an amazing series during a chaotic time we looking forward to seeingyou again soon #SAvIND #BePartOfIt pic.twitter.com/4QK5uMWTDH — Cricket SouthAfrica (@OfficialCSA) January 23, 2022 कप्तान केएल राहुल नौ रन बनाकर पविलियनलौटे. इसके बाद शिखर धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारीकी. धवन ने 61 रन बनाए. जबकि कोहली ने 65 रन की पारी खेली. मिडल ऑर्डर मेंसूर्यकुमार यादव ने 39 रन का योगदान दिया. टीम इंडिया 210 रन के स्कोर तक छह विकेटगंवा चुकी थी. जिसमें सारे बल्लेबाज थे. इसके बाद भारत जीत की गुंजाइश लगभग खत्म होचुकी थी. लेकिन इसके बाद दीपक चाहर ने ताबड़तोड़ 31 गेंदों में अपने वनडे करियर कादूसरा पचासा जड़कर उम्मीदें जगा दीं.FIFTY!A crucial half-century from @deepak_chahar9. Will he turn it into a matchwinning knock? Live - https://t.co/dUN5jhH06v #SAvIND pic.twitter.com/YXuR8kUSA0— BCCI (@BCCI) January 23, 2022 चाहर ने 34 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. जिसमेंपांच चौके और दो छक्के भी शामिल थे. हालांकि जब टीम इंडिया को दस रन की जरूरतथी तभी चाहर आउट हो गए. फिर बुमराह और चहल को आउट कर साउथ अफ्रीका ने चार रन केअंतर से मैच जीत लिया. बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरेमुकाबले के दौरान फै़न्स ट्विटर पर काफी एक्टिव रहे. आइये आपको बताते हैं मैच केचार सबसे बड़े ट्रेंड्स के बारे में. #Vamika ट्रेडिंग में सबसे ऊपर वामिका रही.विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली नेपचासा पूरा किया. और इसके बाद उन्होंने अपना पचासा बेटी वामिका को डेडिकेट किया.पहली बार वामिका कैमरे पर नज़र आई. बस फिर क्या था, ट्विटर पर वामिका ट्रेंड होनेलगी. कोहली फै़न्स ने जमकर वामिका की तस्वीर को शेयर किया. एक यूजर ने ट्वीट करलिखा, 'क्यूटी वामिका विराट कोहली की जीरोक्स कॉपी है.'Cuttiee #Vamika Xerox copy of @imVkohli ❤️ pic.twitter.com/b4azWKDSkf— Pawanism™ (@santhu_sushma) January 23, 2022 #Virat Kohli हमेशा की तरह फै़न्सइस बार भी विराट कोहली से शतक की उम्मीद कर रहे थे. तीसरे वनडे में जिस तरह कोहलीबल्लेबाजी कर रहे थे. लग भी रहा था कि 71वां शतक दूर नहीं है. कोहली ने एक और पचासालगाया. लेकिन उसे शतक में तब्दील नहीं कर सके. किंग कोहली ने 84 गेंदों में पांचचौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली. कोहली की पारी पर एक यूजर ने लिखा, 'कोहली नेपिछली आठ वनडे पारियों में छह पचासे लगाए हैं. और हम लोग अब भी ये सोच रहे हैं किवह आउट ऑफ फॉर्म हैं. उनसे हर मैच में सेंचुरी की उम्मीद कर रहे हैं. कोहली ने जोस्टैंडर्ड सेट किया है, वो विश्वास के परे है.'he literally scored 6 50s in his last 8 ODIs and still we're thinking that he'sout form and have been expecting a century for every match which he plays. thekind of standards, the aura he've set in world cricket is just beyond belief@imVkohli . #INDvsSA pic.twitter.com/zOQsHrAUh4— chaitanya . (@DarkPhantom18_) January 23, 2022 #RishabhPant टीम इंडिया का मैचहो. और ऋषभ पंत की चर्चा न हो. ऐसा कभी हुआ है क्या? ऋषभ पंत भी ट्रेंडिंग में रहे.भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का बल्ला केपटाउन में नहीं चला. ऋषभ पंत खाता नहीं खोलसके. इसके बाद ट्विटर पर पंत को पब्लिक ने खूब ज्ञान दिया. एक यूजर ने लिखा, 'डियरऋषभ पंत, अपना टेम्परामेंट कंट्रोल कीजिये. आप हमेशा ऐसा क्यों करते हैं. हमेंनिरंतरता चाहिए.'Dear #Rishabpant control your temperment, why you always doing like this we needconsistency@RishabhPant17 @BCCI pic.twitter.com/tUz6DrSYqZ— RAJEN JSP (@IlluriRajendra) January 23, 2022 ध्यान रहे इसी टेम्परामेंट से ऋषभपंत ने दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की थी. पंत ने महज 71 गेंदों में 85 रन कीपारी खेली थी. जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल थे. #Shikhar Dhawan टीम इंडिया केओपनर बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला तीसरे वनडे में भी चला. धवन ने शानदार बल्लेबाजीकरते हुए 73 गेंदों में 61 रन बनाए. अपनी पारी में भारतीय ओपनर ने पांच चौके और एकछक्का भी लगाया. धवन ने पहले वनडे में भी पचासा लगाया था. उन्होंने 84 गेंदों में79 रन की पारी खेली थी. धवन की बल्लेबाजी से इम्प्रेस एक यूजर ने लिखा, 'शिखर धवनकी जगह को लेकर हमेशा बात होती है. लेकिन वह वनडे फॉर्मेट में चुपके से अपना काम करजाते हैं. और हर किसी को गलत साबित करते हैं. वनडे में 2018 से निरंतरता अविश्वसनीयहै.'There are always talks around Shikhar Dhawan but he does his business silentlyin the ODI format and prove everyone wrong. The consistency from 2018 isunbelievable in this format.— Bhawana (@bhawnakohli5) January 23, 2022 बता दें कि भारत का साउथ अफ्रीका दौरानिराशाजनक रहा. सेंचुरियन टेस्ट जीत के साथ भारत ने दौरे की शुरुआत की थी. लेकिनइसके बाद एक भी मैच टीम इंडिया जीत नहीं सकी. सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद लगा किटीम इंडिया साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतेगी. लेकिन सपना चकनाचूर हुआ.इसके बाद वनडे सीरीज में भी भारत को 3-0 की शर्मनाक हार मिली.