जो रूट (Joe Root). जब से इन्होंने इंग्लैंड की टेस्ट कैप्टेंसी छोड़ी है, अलग हीज़ोन में चल रहे हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए दो टेस्ट मैच में रूट ने लगातारदो सेंचुरी लगाई. ये दोंनो ही मैच इंग्लैंड ने जीते. रूट के बल्ले से रन आ रहे थे,लेकिन वो सिर्फ अपनी बैटिंग के लिए चर्चा में नहीं थे. चर्चा उनके 'जादुई बल्ले' कीभी हो रही थी. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट की चौथी पारी मेंरूट ने मैदान पर कुछ ऐसा 'जादू' दिखाया, जिसने सबको दंग कर दिया. और उनके इस जादूको विराट कोहली ने भी दोहराने की कोशिश की. लेकिन कोहली से हो नहीं पाया.दरअसल अपने वायरल वीडियो में रूट नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे. और साथ ही उनकाबल्ला थॉर के हथौड़े की तरह बिना किसी सपोर्ट के खड़ा था. और फिर जब गेंदबाज काइलजेमिसन गेंद डालते हैं, उसी वक्त रूट अपना हथौड़ा… सॉरी बल्ला उठा लेते हैं. इसवीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए. फ़ैन्स ने तरह-तरह की बातें लिखी.I knew @root66 was talented but not as magic as this……. What is this sorcery?@SkyCricket #ENGvNZ 🏏 pic.twitter.com/yXdhlb1VcF— Ben Joseph (@Ben_Howitt) June 5, 2022और फिर इंग्लैंड टूर पर गए विराट कोहली ने भी ये ट्राई किया. 23 जून से लेस्टरशर केखिलाफ़ टीम इंडिया अपना पहला चार दिवसीय वॉर्म-अप मुकाबला खेल रही है. ये मैचलेस्टर में ही खेला जा रहा है. मैच में इंडियन ओपनर्स शुभमन गिल और रोहित शर्मा की35 रन की पार्टनरशिप के बाद लगातार तीन विकेट गिर गए. इंडिया ने 81 रन पर ही पांचविकेट खो दिए. इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली.कोहली और केएस भरत ने अच्छी पार्टनरशिप बनाई. विराट ने चार चौके और एक छक्के के साथ33 रन बनाए. इस पारी के बीच ही कोहली ने अपने बैट से जादू करने की कोशिश की. जीहां, कोहली ने रूट की नकल करने की कोशिश की. पर ऐसा हो नहीं पाया. इसका वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो गया है. एक यूजर ने इस वीडियो के जवाब में लिखा,‘बस ऐसे ही सेंचुरी भी कॉपी कर लो.’bas aise hi centuries bhi copy kar lo— ° (@anubhav__tweets) June 23, 2022एक दूसरे यूजर ने लिखा,‘न्यू बैलेंस का बैट चाहिए उसके लिए...’New balance bat chahiye uske liye 😅— Abu Talib (तालिब) (@Talib4uu) June 23, 2022एक और यूजर ने लिखा,‘विराट आसपास होने वाली हर चीज पर नजर रखते हैं...’He notices everything what's going around.😭😂😭❤️— 02:59 AM (@WaitingFor71th) June 23, 2022आपको बता दें कि लेस्टरशर के लिए इंडिया के चार प्लेयर्स खेल रहे हैं. चेतेश्वरपुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा. पहले दिन का खेल खत्म होने तकइंडिया ने आठ विकेट खोकर कुल 246 रन बनाए थे.