कोहली के रिटायरमेंट पर सिराज- गिल का पोस्ट देख फैन्स का दिल भर आएगा!
टेस्ट क्रिकेट में Virat Kohli देश के सबसे सफल कप्तान और खिलाड़ियों में शामिल हैं. कोहली ने इस फॉर्मेट को अलविदा कहा तो उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले टीम इंडिया के स्टार्स ने खास मैसेज सोशल मीडिया पर लिखे.
.webp?width=210)
विराट कोहली. भारत के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान ने अपने पसंदीदा फॉर्मेट को अलिवदा कह दिया. कोहली अब कभी रेड बॉल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे. कोहली के संन्यास के बाद टेस्ट टीम के उनके साथियों ने सोशल मीडिया पर लंबे-लंबे संदेश मिले. ज्यादातर खिलाड़ियों का यही मानना था कि मैदान पर जो एनर्जी और जूनुन कोहली दिखाते वह कोई और नहीं कर सकता. टीम इंडिया के स्टार्स ने कोहली के लिए दिल की बात सोशल मीडिया पर बयां की.
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लिखा,
शुभमन गिल ने कोहली की तारीफ में लंबा संदेश लिखा. उन्होंने विराट के साथ टेस्ट की कई तस्वीरें शेयर की और लिखा,
वहीं, जसप्रीत बुमराह ने विराट के साथ फोटो शेयर करके लिखा,
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कोहली के लिए खास पोस्ट किया. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह कोहली को देखकर ही क्रिकेटर बनने का सपना देखते थे. जायसवाल ने लिखा,
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने लिखा,
विराट कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कहा था. अब टेस्ट फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेलते नजर आएंगे.
वीडियो: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर विराट कोहली ने BCCI से क्या कहा?

.webp?width=60)

