विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है. भारतीय कप्तान विराट कोहली नेसोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. अपने पत्र में उन्होंनेकप्तानी छोड़ने के ऐलान के साथ BCCI, पूर्व कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान एमएसधोनी का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, "टीम को सही दिशा में ले जाने के लिएलगातार, लंबे समय तक की गई कड़ी मेहनत को सात साल हो गए. मैंने पूरी ईमानदारी सेअपना काम किया है और मैदान पर कुछ भी नहीं छोड़ा. किसी ना किसी स्तर पर सब कुछ रुकजाता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर वो स्टेज अब है." कोहली ने आगेकहा, "टेस्ट कप्तान के सफर में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन प्रयास और विश्वास में कोईकमी नहीं रही. मैं हमेशा हर काम में अपना 120 प्रतिशत देने में विश्वास रखता हूं,और अगर मैं ऐसा नहीं कर सकता तो मुझे पता है कि यह करना सही नहीं है. मेरे दिल मेंपूरी स्पष्टता है और मैं टीम के साथ बेईमान नहीं हो सकता."🇮🇳 pic.twitter.com/huBL6zZ7fZ— Virat Kohli (@imVkohli) January 15, 2022 BCCI और पूर्व कोच रवि शास्त्री काधन्यवाद करते हुए विराट ने कहा, "मैं BCCI का धन्यवाद करता हूं, मुझे इतने लम्बेवक्त तक भारतीय टीम की कप्तानी का मौका देने के लिए. और साथ में टीममेट्स काजिन्होंने पहले दिन से मेरे विजन पर काम किया और किसी भी परिस्थिति में हार नहींमानी. आप लोगों ने मेरे सफर को बहुत यादगार और सुंदर बनाया है." "रवि भाई और सपोर्टग्रुप के लिए, जो हमारी गाड़ी के इंजन की तरह हमें टेस्ट क्रिकेट में लगातार ऊपर कीओर लेकर गए. आप सभी ने इस विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाई है." अपने पत्रके आखिर में विराट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तना महेंद्र सिंह धोनी को भीधन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, "अंत में, एमएस धोनी को बहुत बड़ा शुक्रिया जिन्होंनेकप्तान के तौर पर मुझ पर भरोसा जताया और मुझे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने केकाबिल समझा." BCCI ने ये कहा इस बीच BCCI ने भी विराट कोहली के इस फैसले पर अपनीप्रतिक्रिया दी है. एक ट्वीट में BCCI ने कहा, "BCCI विराट कोहली को सराहनीयलीडरशिप गुणों के लिए बधाई देती है, जिसके सहारे वो टेस्ट टीम को अभूतपूर्वऊंचाइयों तक लेकर गए. उन्होंने 68 मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की और 40 जीत केसाथ सबसे सफल कप्तान रहे." BCCI congratulates #TeamIndia captain @imVkohli forhis admirable leadership qualities that took the Test team to unprecedentedheights. He led India in 68 matches and has been the most successful captainwith 40 wins. https://t.co/oRV3sgPQ2G — BCCI (@BCCI) January 15, 2022 बतातेचलें, विराट कोहली अब तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ चुके है. टी20 और टेस्टकप्तानी छोड़ने का ऐलान उन्होंने खुद किया और वनडे की कप्तानी से उनको हटाया गया.