The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli special relationship with 15 January has scored 4 centuries, in 2017, 2018, 2019 and now 2023 against SL in 3rd ODI

श्रीलंका को ये बात पता होती तो 15 जनवरी वाले वनडे की डेट चेंज करवा लेता!

इस तारीख़ पर कोहली का रिकॉर्ड ही ऐसा है!

Advertisement
pic
15 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 03:58 PM IST)
Virat Kohli scores 4th century in all formats on 15 January
विराट कोहली (फाइल फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पहले ही बता दें, हमने किसी ज्योतिष से बात नहीं की है. न ही किसी टीवी शो वाले पंडित से, जो बता देते हैं कि अगर ऐसा होता तो आप करोड़पति बन जाते. लेकिन विराट का 15 जनवरी से रिश्ता ही कुछ ऐसा ही है. भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे मैच 15 जनवरी को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल और विराट, दोनों ने शतक जड़ा है. शुभमन ने 116 और विराट ने 166 रन की शानदार पारी खेली. इन पारियों की मदद से भारत ने स्कोरबोर्ड पर 390 रन टांग दिए.

# 15 जनवरी से विराट का रिश्ता क्या है?

दरअसल विराट कोहली के नाम 15 जनवरी के दिन कुल चार शतक हो गए हैं. इसकी शुरुआत हुई छह साल पहले. 15 जनवरी 2017 को विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ़ अपनी 27वीं वनडे सेंचुरी जड़ी थी. उस मैच में विराट ने 122 रन की शानदार पारी खेली. पुणे में खेले गए उस मैच में भारत चेज़ कर रहा था और विराट ने 122 रन की पारी खेल इंडिया को पार पहुंचाया था.

ठीक एक साल बाद, भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में टेस्ट खेल रहा था. उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका ने 335 रन बनाए. जवाब में पहली पारी में भारत ने 307 रन बनाए, जिसमें विराट के खाते में 153 रन आए थे. यानी टीम का आधा स्कोर खुद विराट ने ही बनाया था. बाद में उस टेस्ट को मेज़बान टीम ने 135 रन से जीता था.

एक साल बाद, यानी 2019 में भी ये ट्रेंड बरकरार रहा. टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ एडिलेड में वनडे खेल रही थी. शॉन मार्श ने शानदार बैटिंग कर इंडिया के लिए बड़ा चैलेंज सामने रखा. भारत के सामने 299 रन का टार्गेट रखा गया. इस स्कोर के जवाब में विराट चेज़ करने उतरे, और वो भी 15 जनवरी के दिन. 104 रन की शानदार पारी खेल विराट ने ये मैच बना दिया. बाकी का काम एमएस धोनी ने कर दिया. इंडिया ने मैच को छह विकेट से जीत लिया.

2019 के लंबे गैप के बाद विराट के बल्ले से शतक आने फिर शुरू हो गए हैं. और ऐसे शुरू हुए हैं, जैसे विराट 2016 दोहराने को उतरे हों. 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 113 रन की पारी खेलने के बाद अब विराट ने श्रीलंका के खिलाफ तीन में से दो पारियों में शतक जड़ दिया है. 2023 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी, ये स्पेशल प्लेयर, स्पेशल तरीके से कर रहा है. 

2003 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सचिन तेंडुलकर ने कैसे वीरेन्द्र सहवाग को बचाया?

Advertisement

Advertisement

()