ICC ने ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है. टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) को दो पायदान का घाटा हुआ है. बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में कोहलीसातवें नंबर से खिसक कर नौवें नंबर पर चले गए हैं. कोहली के इस समय 747 रेटिंगपॉइंट्स है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म कोहली से एक स्थान ऊपर चले गए हैं. बाबर750 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें नंबर पर हैं. सेंचुरियन टेस्ट में शतक जड़ने वालेकेएल राहुल ने 18 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. राहुल 31वें स्थान पर आ गए हैं.इसके अलावा भारत की तरफ से रोहित शर्मा टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बने हुएहैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लबुशेन 915 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहलेस्थान पर काबिज है. # Test Bowling Rankings गेंदबाजी में भारत के तेज गेंदबाजजसप्रीत बुमराह ने टॉप-10 में एंट्री मारी है. सेंचुरियन टेस्ट में बुमराह ने पांचविकेट झटके थे. बुमराह को तीन स्थान का फायदा हुआ है. और वह नौवें नंबर पर आ गएहैं. इसके अलावा भारत के एक और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को दो पायदान का फायदा हुआहै. शमी 17वें नंबर हैं. सेंचुरियन टेस्ट में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी कीथी. कुल आठ विकेट झटके थे, जिसमें पहली पारी में उन्होंने फाइव विकेट हॉल लिया था.🔺 Jasprit Bumrah into the top 10 🔺 Kagiso Rabada surges upThe pace duo make gains in the latest @MRFWorldwide ICC Men’s Test PlayerRankings for bowling 📈 Details 👉 https://t.co/VkBay1CqRnpic.twitter.com/uw0uOgRDQP — ICC (@ICC) January 5, 2022 साउथ अफ्रीका के तेजगेंदबाज कगिसो रबाडा ने सेंचुरियन टेस्ट में सात विकेट चटकाए थे. उन्हें एक स्थानका फायदा मिला है. और अब रबाडा छठे नंबर पर आ गए हैं. भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मेंआठ विकेट हासिल करने वाले लुंगी एनगीडी ने 16 पायदान की लंबी छलांग लगाई है. और अबवह 30वें नंबर पर आ गए हैं. टेस्ट बोलिंग रैंकिंग में पैट कमिंस अब भी नंबर एक परकाबिज हैं. कमिंस के 902 रेटिंग पॉइंट्स है. टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में कोई बदलावनहीं हुआ है. जेसन होल्डर अब भी टॉप पर काबिज है. इसके अलावा टेस्ट टीम रैंकिंग मेंभारत 124 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है. और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनन्यूज़ीलैंड टीम 121 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है.