22 अक्टूबर 2017. इंडिया-न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा पहला वन डे मैच. मुंबई कावानखेड़े स्टेडियम. दो जाने-पहचाने नज़ारे देखने को मिले. पहला ये कि भारत ने टॉसजीतकर बैटिंग ले ली. दूसरा, कोहली ने शतक मार दिया. अपना 31वां. 121 रन मारे. येविराट कोहली का 200वां वन डे मैच है. इस मैच में भी कई रिकॉर्ड्स बना डाले हैं भाईने.इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली.सबसे पहला रिकॉर्ड तो ये कि 200 मैच वाले पड़ाव पर सबसे ज़्यादा रन कोहली के खातेमें हैं. 8,888 रन.दूसरे नंबर एबी डिविलियर्स हैं. 8,621 रन थे उनके नाम, जब उनके 200 मैच पूरे हुएथे. कोहली से पूरे 267 रन कम. मज़ेदार बात ये कि कोहली के अलावा जिस बल्लेबाज़ नेअपने 200वें मैच में सेंचुरी लगाई है, वो डिविलियर्स ही हैं. बस इन्हीं दोबल्लेबाज़ों ने आज तक के वन डे इतिहास में ये कारनामा किया है.साउथ अफ्रीका के भौकाली खिलाड़ी हैं एबी डिविलियर्स.इस शतक के साथ कोहली के 31 शतक हो गए हैं. कोहली शतकों की लिस्ट में अब अकेले दूसरेनंबर पर आ गए हैं. इससे पहले वो ये स्थान रिकी पॉन्टिंग के साथ शेयर कर रहे थे.पॉन्टिंग के 30 शतक हैं. अब यहां से अगर कोहली को कुछ हासिल करने के लिए बचा है तोवो है सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड.सचिन, नाम ही काफी है.सचिन के वन डे में 49 शतक हैं. अब सचिन और विराट के बीच कोई नहीं. कोई आएगा ऐसालगता भी नहीं. फ़िलहाल खेलनेवाले क्रिकेटर्स में सिर्फ डिविलियर्स और हाशिम अमला हीदौड़ में नज़र आ रहे हैं. अमला के 26 और डिविलियर्स के 25 शतक हैं. लेकिन एककाबिलेगौर तथ्य ये भी है कि डिविलियर्स 34 और अमला 35 साल के हो चुके हैं. कोहलीसिर्फ 29 साल के हैं. इन दोनों के मुकाबले उनके पास ज़्यादा समय मालूम पड़ता है. इसकेअलावा उनका फॉर्म तो जबर चल ही रहा है. कहने की बात ये कि सचिन के रिकॉर्ड को अगरकिसी से सीरियस ख़तरा है तो वो कोहली ही हैं. वैसे भी सचिन के 49 शतक 463 मैच खेल केबने हैं. कोहली ने तो अभी आधे भी नहीं खेले.बाकी भविष्य तो देखो नास्त्रेदमस भी कहां ठीक से बता पाया है.हम तो बस इत्ता ही कहेंगे कि बेस्ट ऑफ़ लक विराट!--------------------------------------------------------------------------------वीडियो में देखें वीरेंद्र सहवाग की क्रिकेट जर्नी, जिसे बता रहे हैं सौरव गांगुलीये भी पढ़ें:मनोज तिवारी ने मैदान पर अपनाई वो रणनीति, जो 18 साल पहले स्टीव वॉ ने अपनाई थीवो स्टाइलिश इंडियन क्रिकेटर, जिसका एक ख़राब शॉट उसका करियर खा गयावो इंडियन खिलाड़ी जिसने अरब सागर में छक्का मारा थावो बॉलर, जिसके फेंके एक ओवर ने भारतीय खिलाड़ियों के घरों पर पत्थर फिंकवाएवो क्रिकेटर नहीं, तूफ़ान था. आता था, तबाही मचाता था, चला जाता था