टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच खेलने जारहे हैं. भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से दो मैच की टेस्ट सीरीज शुरू हो रहीहै. पहला टेस्ट मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा. कोहली के लिए ये स्पेशल मैच है. औरइस अहम मुकाबले से पहले विराट ने बड़ा बयान दिया है. BCCI.tv को दिए गए इंटरव्यू मेंविराट कोहली ने भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि ये मेरे, मेरी फैमिली और कोचके लिए स्पेशल मोमेंट है. विराट कोहली ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी सोचानहीं था कि मैं 100 टेस्ट खेल पाऊंगा. ये लंबा सफ़र रहा है. हमने 100 टेस्ट मैच केदौरान काफी क्रिकेट खेली. शुक्रगुजार हूं कि मैं 100 टेस्ट खेलने के मुकाम पर हूं.भगवान दयालु रहे हैं. मैंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की है. ये मेरे, मेरी फैमिलीऔर मेरे कोच लिए बड़ा मोमेंट है. जहां तक इस टेस्ट मैच की बात है, वे सभी बहुत खुशहैं.''I never thought i'll play 100 Test matches. It has been a long journey.Grateful that i've been able to make it to 100' - @imVkohli on his landmarkTest.Full interview coming up on https://t.co/Z3MPyesSeZ. Stay tuned! #VK100pic.twitter.com/SFehIolPwb — BCCI (@BCCI) March 3, 2022 विराट कोहली ने आगे कहा,'पर्सनली मैंने क्रिकेट खेलते हुए कभी ये भी नहीं सोचा कि मुझे कम रन बनाने हैं.आइडिया ये था कि बहुत रन बनाने हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने से पहले मैंनेजूनियर क्रिकेट में सात-आठ दोहरे शतक लगाए थे. मेरा प्लान बस यही था कि जितना लंबाहो सके, क्रीज पर खड़े रहें. लंबे समय बैटिंग करो. अपनी टीम के लिए मैच जीतने कीकोशिश करता था. जो फॉर्मेट हम लोग खेला करते थे, उसमें कोशिश यही रहती थी कि दोपॉइंट हासिल करने हैं. अपने इस सफर के दौरान मैंने महसूस किया कि टेस्ट क्रिकेट काजिंदा रहना बहुत जरूरी है. यहां आपके कैरेक्टर की असल परीक्षा होती है.' विराटकोहली ने अपने कू पर भी इस बात की ख़ुशी ज़ाहिर कीKoo AppVery grateful for the journey so far. A big day and a special test match. Can’twait to get this started. 🇮🇳View attached media content- Virat Kohli (@virat.kohli) 3 Mar 2022बताते चलें कि विराट कोहली 100 टेस्ट मैच खेलने वाले विश्व के 71वें खिलाड़ी बनेंगेऔर भारत के 12वें खिलाड़ी. भारत के इस स्टार बल्लेबाज से फै़न्स को मोहाली टेस्ट मेंबड़ी पारी की उम्मीद है. कोहली ने आखिरी बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगायाथा. इसके बाद से शतकों का सूखा चल रहा है. कोहली ने 99 टेस्ट में लगभग 50 के ऐवरेजसे 7962 रन कूटे हैं. जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल है.