विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीदसे गई थी. मगर हुआ उल्टा. पहला टेस्ट केपटाउन में हारने के बाद टीम वापसी नहीं करसकी और 135 रन से दूसरा टेस्ट भी हार गई. कोहली ने पहली इंनिंग्स में 153 रन कीपारी खेली मगर वो टीम को जीत की ओर नहीं ले जा सके.पहले सुनिए कोहली ने मैच के बाद हार का क्या कारण बताया-The batsmen have let the team down again - Kohli https://t.co/SDLQmvccMt— The Lallantop (@TheLallantop) January 17, 2018शॉन पोलक- सेंचुरियन की पिच से आपको कोई फायदा मिला?कोहली- ये चौंकाने वाला था. हमे लगा था कि सेंचुरियन की पिच फ्लैट है. मैंने टीम सेकहा था कि टॉस से पहले और बाद में पिच में काफी फर्क आया था. मुझे लगा था कि साउथअफ्रीका ने जिस तरीके से पहली पारी में विकेट खोए थे, हमें लगा था कि अच्छी लीड लीजा सकती है. मगर हम एक बार फिर पार्टनरशिप करने में फेल हुए. पहला मैच खोने के बाददूसरे मैच में इस परफॉर्मेंस से हमने खुद का नीचे गिराया है. हमारे गेंदबाज अपनाबेस्ट देते रहे मगर एक बार फिर हमारे बल्लेबाजों ने टीम की नाक कटाई. हम जैसा खेले,उसी के चलते यहां खड़े हैं.पोलक- आप खुद की परफॉर्मेंस से तो खुश होंगे, 153 रन की पारी. नींद आ जाती है रातको या मैच के बारे में ही सोचते रहते हो?कोहली- मैं ग्राउंड का काम ग्राउंड पर ही करके जाता हूं. सोचने के लिए कुछ नहीं लेजाता. 153 रन किसी काम के नहीं हैं. क्योंकि हम मैच और सीरीज हार गए. मेरेव्यक्तिगत रिकॉर्ड किसी काम के नहीं, अगर टीम हार जाती है. मेरे लिए 50 रन भी बड़ाअचीवमेंट होता है जब टीम जीतती है. ये एक टीम एफर्ट होता है और पूरी टीम का एक साथकोशिश करना जरूरी है. हम लोग साउथ अफ्रीका में अभी इस टीम से काफी पीछे हैं. खासकरफील्डिंग में साउथ अफ्रीकी टीम काफी आगे है और यही कारण है कि वो जीते.दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रन आउट होने के बाद पुजाराकोहली की कप्तानी में लगातार 9 टेस्ट सीरीज जीतने का सिलसिला 10वीं सीरीज तक नहींजा पाया. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज हम 2-0 से हार गए हैं. पहला मैच केपटाउन मेंहारे थे और दूसरा यहां सेंचुरियन में. तीसरा टेस्ट 24 जनवरी से शुरू होगा. इंडियाने आजतक साउथ अफ्रीकी जमीन पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है.--------------------------------------------------------------------------------Also Read-लगता है चेतेश्वर पुजारा को साउथ अफ्रीका में पेट्रोल की ज़रूरत हैरबाडा ने विराट कोहली को गाली दी और फिर पूरी अफ्रीकी टीम पछताईटीम इंडिया जितने रन बनाकर जीती, उसमें 85% तो अकेले पृथ्वी शॉ ने बनाए हैं