The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli says, 12th Man Army, you have been fantastic see you next season

हार के एक दिन बाद विराट कोहली ने अगले सीज़न पर कुछ कहा है

RCB के एक बार फिर खिताब चूकने पर विराट ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में विराट ने अपने फैंस और सपोर्ट स्टाफ के नाम एक संदेश दिया है.

Advertisement
pic
28 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:27 PM IST)
Virat Kohli. Photo:  PTI
विराट कोहली. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर IPL इतिहास की सबसे बदकिस्मत टीम. 2008 से 2022 आ गया लेकिन ये पहले IPL खिताब के इंतज़ार में ही हैं. बदकिस्मत टीम इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ऐसा नहीं है कि बैंगलोर की टीम ने IPL में सबसे खराब क्रिकेट खेली है. इस टीम ने सालों साल IPL में सबसे बेहतरीन क्रिकेट दिखाया है लेकिन फिर भी IPL की ट्रॉफी इस टीम से दूर ही है.

साल 2022 में एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फैंस का खिताब जीतने का सपना टूट गया है. शुक्रवार रात राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

इस बार फ्रेंचाइज़ी ने अपने सालों के कप्तान विराट कोहली से कप्तानी लेकर फाफ डू प्लेसी को नया कप्तान बनाया था. लेकिन फिर भी इस टीम की रूठी किस्मत नहीं मानी. टीम के एक बार फिर खिताब चूकने पर टीम के पूर्व कप्तान और स्टार विराट कोहली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में विराट ने अपने फैंस और सपोर्ट स्टाफ के नाम एक संदेश लिखा है. साथ ही उन्होंने अगले IPL सीज़न के लिए भी कुछ कहा है.

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,  

'कई बार हम जीते और कई बार नहीं लेकिन 12th मैन आर्मी, आप सब कमाल है. आपने हमें पूरे कैम्पेन में सपोर्ट किया. आपने क्रिकेट को खास बनाया है. सीखना कभी नहीं रुकता. हमारे मैनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और इस फ्रेंचाइज़ी के हर एक सदस्य को बहुत बहुत धन्यवाद. आप सबसे अगले सीज़न मिलता हूं.'

विराट कोहली एक स्टार प्लेयर हैं. उनका बल्ला उनसे लंबे वक्त से रूठा हुआ है. कई क्रिकेटर्स उन्हें ढेर सारी सलाह भी दे रहे हैं. लेकिन विराट कोहली का ये पोस्ट फैंस और सपोर्ट स्टाफ के अलावा उन सभी के लिए एक जवाब है. जो विराट को आगे का सोचना की सलाह दे रहे हैं. विराट ने ये साफ संदेश दिया है कि वो अभी क्रिकेट के मैदान से कहीं भी दूर नहीं जा रहे हैं. विराट कोहली के इस संदेश की आखिरी लाइन में साफ-साफ लिखा है कि वो अगले सीज़न फिर से मैदान पर उतरकर ट्रॉफी के लिए जंग लड़ते दिखेंगे.

वैसे भी विराट कोहली के फैंस बिल्कुल भी नहीं चाहते कि विराट क्रिकेट के मैदान से दूरी बनाएं. हां लेकिन ये चाहत ज़रूर है कि वो एक बार फिर से अपनी पुरानी फॉर्म में लौटें और ढेर सारे रन्स बनाएं. विराट कोहली के लिए IPL 2022 का सीज़न बिल्कुल भी याद करने लायक नहीं रहा है. उन्होंने इस सीज़न सिर्फ दो अर्धशतकों के साथ 16 मुकाबलों में 341 रन्स बनाए हैं. जो कि विराट के पुराने परफॉर्मेंस के मुकाबले कुछ भी नहीं है. 

IPL 2022: हार्दिक पंड्या ने बताया डेविड मिलर से क्या कहते हैं वो

Advertisement

Advertisement

()