भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के टेस्टकरियर पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. विराट ने कहा कि खिलाड़ियों के भविष्य केबारे में कुछ भी कहना उनका काम नहीं है. ये काम सेलेक्टर्स का है और इस बारे मेंसवाल उनसे पूछे जाने चाहिए. साथ ही विराट ने ये भी कहा कि दोनों ही भारतीय टीम केअहम अंग हैं और इसलिए उन्हें टीम में बार-बार मौका दिया जा रहा है. तीसरे टेस्ट मेंमिली हार के बाद भारतीय कप्तान ने प्रेस से बात करते हुए ये बयान दिया. उन्होंनेकहा, 'हमें बल्लेबाज़ी में अपना प्रदर्शन सुधारना होगा. हम इससे छुप नहीं सकते. मैंयहां बैठकर ये नहीं बता सकता कि भविष्य में क्या होने वाला है. यहां बैठकर ये सबडिस्कस करना मेरा काम नहीं है. आपको सेलेक्टर्स से बात करके ये पता लगाना चाहिए किउनके दिमाग में क्या चल रहा है. ये मेरा काम नहीं है.' आगे बात करते हुए विराट नेसीरीज के दूसरे टेस्ट में पुजारा और रहाणे के बीच हुई 111 रन की बेहतरीन साझेदारीका भी जिक्र किया. उनका कहना है कि दोनों ने मिलकर एक महत्वपूर्ण साझेदारी की. औरइसीलिए टीम इन दोनों खिलाड़ियों को बार-बार मौका दे रही है. विराट ने कहा, 'जैसा किमैंने पहले भी कहा है और एक बार फिर कह रहा हूं. पुजारा और रहाणे जिस तरह केखिलाड़ी हैं और पास्ट में उन्होंने भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में जो कियाहै, इसके लिए हमने इन खिलाड़ियों को बैक किया है. दोनों ने ही मुश्किल हालातों मेंटीम के लिए अच्छा किया है. ऐसा ही कुछ आपने दूसरे टेस्ट में भी देखा. जहां दूसरीइनिंग में उस महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत हम एक ऐसा टोटल खड़ा कर पाए जिसके लिए हमलड़ सके. ये कुछ ऐसे प्रदर्शन होते हैं जिसकी एक टीम के तौर पर हम सराहना करते हैं.सेलेक्टर्स के दिमाग में क्या है, वे क्या सोचते हैं मैं उस बारे में मैं यहांबैठकर कोई कमेंट नहीं कर सकता.' बता दें कि दूसरे मैच की उस दूसरी पारी में पुजाराने 53 और रहाणे ने 58 रन बनाए थे. वहीं पूरी सीरीज की बात करें तो पुजारा ने छहपारियों में 22.67 की औसत से 136 रन जबकि पुजारा ने 20.67 की औसत से 124 रन बनाएहैं.