बुधवार 12 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने टेस्ट की ताजा रैंकिंग्सरिलीज़ की हैं. जिसमे भारत के तीन खिलाड़ी टॉप-10 में शुमार हैं. जहां बल्लेबाज़ों कीलिस्ट में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा मौजूदहैं. वहीं गेंदबाज़ों में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी जगह बनाई हुई है.रोहित पांचवें जबकि कोहली नौवें नंबर पर हैं. अश्विन की बात करें तो वे अभी भीविश्व के दूसरे बेस्ट टेस्ट गेंदबाज़ हैं. इनके अलावा एक बड़ी खबर साउथ अफ्रीकी टीमके लिए भी रही है. उनके टेस्ट कप्तान डीन एल्गर ने अपने पिछले मैच के प्रदर्शन केचलते बल्लेबाज़ों की सूची में 10वां स्थान हासिल कर लिया है. उनके अलावा टीम के तेज़गेंदबाज़ कगीसो रबाडा को भी पिछले मैच के प्रदर्शन के चलते एक स्थान का फायदा हुआ हैऔर वे छठवें स्थान पर आ गए हैं. इसके अलावा एशेज और न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश केबीच चल रही टेस्ट सीरीज का असर भी टेस्ट रैंकिंग्स पर पड़ा है. चौथे एशेज टेस्ट मेंकिए अच्छे प्रदर्शन के चलते स्मिथ एक स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं.वहीं न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर काइल जेमिसन ने गेंदबाज़ों की सूची में तीसरा स्थानहासिल कर लिया है.🔼 Steve Smith overtakes Kane Williamson 🔼 Kyle Jamieson launches into thirdspotThe latest @MRFWorldwide ICC Men’s Test Player Rankings 👇 Full list:https://t.co/0D6kbTluOW pic.twitter.com/vXD07fPoES — ICC (@ICC) January 12, 2022बैटिंग की बात करें तो 924 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन टॉप परहैं. 881 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबरपर मौजूद स्मिथ के नाम 871 पॉइंट्स हैं. स्मिथ ने चौथे एशेज टेस्ट की पहली पारी में67 रन बनाए थे जिसके चलते वे न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन से नौ पॉइंट्स आगेहो गए हैं. साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज मिस करने वाले रोहित 781 पॉइंट्स के साथपांचवें स्थान पर बने हुए हैं. वहीं अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 79 की पारीखेलने के बावजूद कोहली नौवें स्थान पर ही हैं. उनके नाम 740 पॉइंट्स हैं. इसी सीरीजके दूसरे टेस्ट में 96 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद एल्गर के नाम 731पॉइंट्स हो गए हैं. और वे चार स्थानों की छलांग लगाकर 10वे स्थान पर आ गए हैं.गेंदबाज़ों की बात करें तो 895 पॉइंट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ और नएकप्तान पैट कमिंस टॉप पर हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद अश्विन के नाम 861 जबकि जेमिसनके नाम 825 पॉइंट्स हैं. जेमिसन ने बांग्लादेश के खिलाफ हुए दूसरे टेस्ट में छहविकेट निकाले, जिसके चलते उन्होंने पॉइंट्स टेबल में आठ स्थानों की छलांग लगाई है.रबाडा को भी दूसरे टेस्ट मिलीं छह विकेट्स का काफी फायदा मिला है. वे एक स्थानऊपर आकर 810 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं.