आखिरकार टीम इंडिया को जीत मिली. T20 वर्ल्ड कप के अपने दो मुकाबले गंवाने के बादभारत ने अफ़ग़ानिस्तान को 66 रन से हराया. बुधवार, 3 नवंबर को खेले गए इस मैच मेंभारत ने पहले बैटिंग करते हुए दो विकेट खोकर 210 रन बनाए. भारत के लिए रोहित शर्माने 74 और केएल राहुल ने 69 रन बनाए. जबकि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत ने 35 और 27 रनका योगदान दिया. जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 20 ओवर्स में सात विकेट खोकर 144 रनही बना पाई. टीम के लिए करीम जनत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. जबकि कप्तान मोहम्मदनबी ने 35 रन की पारी खेली. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेटनिकाले. जबकि रविचंद्रन अश्विन के खाते में दो विकेट आए. जसप्रीत बुमराह और रविंद्रजडेजा को एक-एक विकेट मिला. इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि यह विकेटउन्हें पिछले मैचों में मिले विकेट से बढ़िया था. कोहली ने कहा, 'ईमानदारी से कहेंतो यह काफी बेहतर विकेट था. पिछले दो गेम्स में भी अगर हमें ऐसी निर्बाध बैटिंगवाले दो ओवर मिले होते, तो शायद विपक्षियों को संदेश जाता कि हमने उन्हें दबाव मेंडाल दिया है. T20 एक बहुत ही स्वाभाविक खेल है, फैसले लेने के मामले में भी. टॉपथ्री हमेशा ही सेट रहते हैं अगर आज जैसा कुछ ना हो, यानी वह 14 या 15 ओवर तक बैटिंगकर जाएं. हम यह नहीं तय करते कि हम पूरी ताकत से हमला कर रहे हैं. हम लड़कों कासमर्थन करते हैं क्योंकि वह क्षमतावान हैं, और कई बार यह आज जैसा सामने आता है.'मैच के बाद कोहली ने अफ़ग़ानिस्तान की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'विपक्षियों कोभी क्रेडिट देना होगा, उन्होंने पहले दो मैचों में कमाल की बोलिंग की थी. नेट रनरेटहमारे दिमाग में था. हमने टीम मीटिंग में बात की थी कि हमें क्वॉलिफाई करने के मौकेपर ध्यान देना होगा और पॉजिटिव रहते हुए मौके को भुनाना होगा. अश्विन की वापसी एकपॉजिटिव ख़बर थी, उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की थी. उन्होंने IPL में भी कंट्रोलऔर रिदम दिखाया था. वह एक विकेट झटकने वाले और स्मार्ट बोलर हैं.' तीन मैच के बादइंडिया के अब दो पॉइंट्स हो गए हैं. टीम को अब 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर कोनामीबिया से भिड़ना है. टीम अगर ये दोनों मैच बड़े अंतर से जीत ले तो सेमीफाइनल तकजा सकती है.