टीम इंडिया के पूर्व पेसर अजित आगरकर ने विराट कोहली (Virat Kohli) की फॉर्म परसवाल उठाया है. आगरकर ने कहा है कि कोहली की फॉर्म इंडिया के लिए चिंता का विषय है.कोहली जितनी जल्दी फॉर्म में आएंगे, रोहित के लिए काम उतना ही आसान होगा. बता देंकि विराट कोहली ने आखिरी बार साल 2019 में शतक लगाया था. कोहली ने अपना आखिरी वनडेशतक वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में लगाया था. जबकि टेस्ट में उनका आखिरीशतक बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट में आया था. इसके बाद से कोहली ने तीनोंफॉर्मेट में कई अर्धशतकीय पारियां खेली है. लेकिन अपनी फिफ्टी को तीन अंकों मेंनहीं बदल सके. वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ आखिरी वनडे शतक के बाद कोहली ने 18 मुकाबलेखेले हैं. इस दौरान उन्होंने 42.50 के बैटिंग ऐवरेज से 765 रन बनाए हैं. जिसमें 10फिफ्टी शामिल है. बावजूद इसके कोहली की फॉर्म पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. स्टारस्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' में अजित आगरकर कोहली की फॉर्म पर कहा, 'आखिर में आपउतने ही कामयाब होते हैं, जितना कि आपकी टीम. अगर आप मैच नहीं जीतते हैं तो ऐसी टीममें खेलना मजेदार नहीं होता, भले आप कितने ही बड़े खिलाड़ी क्यों न हो. हमने पहले अलगकॉम्बिनेशन के बारे में बात की. लेकिन विराट कोहली सबसे अहम फैक्टर होंगे क्योंकिवह इस समय अपनी बेस्ट फॉर्म में नहीं है, जोकि सच है. जितनी जल्दी वह फॉर्म हासिलकरेंगे, रोहित शर्मा के लिए टीम मैनेज करना उतना ही आसान होगा. विराट कोहली कीफॉर्म चिंता का विषय है. लेकिन हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं.इसलिए उम्मीद है कि विराट कोहली जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे.'"The challenge for @ImRo45 is to stay fit" - @imAagarkarWhat's going to be #TeamIndia's combination for #INDvWI? Share your thoughts &catch him with @cricketaakash & @jatinsapru on #GamePlan: Tonight, 10 PM | StarSports 2/2HD/3/1 Hindi/1HD Hindi/First pic.twitter.com/VpkY3usaWs — Star Sports(@StarSportsIndia) January 30, 2022 बता दें कि शो के दौरान आकाश चोपड़ा भी मौजूदथे. उन्होंने भी विराट कोहली की फॉर्म पर बयान दिया. आकाश चोपड़ा ने कहा, 'व्यक्तिगततौर मुझे लगता है कि कोहली फिफ्टी को शतक में बदलना चाहेंगे. क्योंकि आपको मुश्किलदिनों के लिए कुछ बचाकर रखना होता है. रन के मामले में कोहली खराब दौर से नहीं गुजररहे हैं. लेकिन जब आप उनकी बल्लेबाजी देखते हैं तो आपको पुराने कोहली नजर नहीं आतेहैं. फिलहाल कोहली आक्रामक नहीं लग रहे हैं. डॉमिनेट नहीं कर पा रहे हैं. हमने सचिनऔर राहुल द्रविड़ को रन बटोरते हुए देखा है. लेकिन कोहली रन बटोरने वाले खिलाड़ी नहींहैं. वह गेंदबाजों पर दबाव डालने वाले खिलाड़ी हैं, जो फिलहाल नहीं दिख रहे हैं.'In : 3⃣7⃣5⃣8⃣ ODI runs vs West Indies!Are you excited to see #Hitman #KingKohli for #TeamIndia again? #BelieveInBlue |1st Paytm ODI, #INDvWI | Feb 6, Broadcast starts: 12:30 PM, Match starts: 1:30PM | Star Sports 1/1HD/1Hindi/1HD Hindi & Disney+Hotstarpic.twitter.com/wdWH7nFbnQ — Star Sports (@StarSportsIndia) January 31, 2022बताते चलें कि 6 फरवरी से भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज शुरूहो रही है. सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे. टीम इंडियाका ऐलान हो गया है. रोहित शर्मा की वापसी हुई है. रोहित हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझरहे थे. वहीं ये पहला मौका होगा, जब रोहित की कप्तानी में कोहली खेलेंगे. वनडेसीरीज के बाद तीन मैचों की T20I सीरीज भी खेली जाएगी.