इंडियन टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली से जुडी एक बड़ी ख़बर सामनेआई है. ख़बर है कि BCCI विराट के लिए एक फेयरवेल रखना चाहता था, जिसके लिए उन्होंनेसाफ़ मना कर दिया है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि बोर्ड के एक अधिकारी नेविराट को उनके 100वें टेस्ट में कप्तानी करने का ऑफर दिया था. लेकिन कोहली ने इसेमहज़ एक मैच बताते हुए इस ऑफर को मानने से मना कर दिया. विराट कोहली का अगला टेस्टमैच उनके करियर का 100वां टेस्ट मैच होने वाला है. और बोर्ड चाहता था कि विराट इसमैच में कप्तानी करें. जिससे कप्तान के रूप में जो उपलब्धियां विराट ने हासिल कीहैं, उनके लिए विराट को एक फेयरवेल दिया जाए. लेकिन विराट ने इससे इनकार कर दिया.विराट का कहना है कि उनका 100वां मैच, महज़ एक मैच ही है, जिसके लिए उन्हें किसीजश्न या फेयरवेल की जरूरत नहीं है. BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि टेस्टकप्तानी छोड़ने से एक दिन, पहले यानी शुक्रवार 14 जनवरी को विराट ने उन्हें इसकेबारे में बताने के लिए फ़ोन किया था. जिसके बाद बोर्ड के अधिकारी ने उन्हें ऑफर कियाकि वे एक सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी और कर लें. साथ ही विराट के100वें टेस्ट पर फेयरवेल वाली बात भी अधिकारी ने कही. लेकिन विराट ने इनकार दिया.हिन्दुस्तान टाइम्स को मिली जानकारी के मुताबिक विराट ने BCCI के अधिकारी से फोन परकहा था, 'एक मैच से कोई फ़र्क नहीं पड़ता. मैं ऐसा ही हूं.' बता दें कि विराट का100वां टेस्ट मैच बेंगलुरु के मैदान पर खेला जाएगा. जो उनके लिए दूसरा होमग्राउंडभी है. कोहली एक दशक से भी ज्यादा समय से IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तानरहे हैं. बोर्ड चाहता था कि इस मौके पर बैंगलोर में एक फेयरवेल का इंतज़ाम किया जाएऔर कोहली की उपलब्धियों के लिए उन्हें सराहा जाए. लेकिन विराट ऐसा नहीं चाहते थे.ये भी बता दें कि ये टेस्ट मैच भारत और श्रीलंका के बीच 25 फरवरी से खेला जाएगा.श्रीलंका की टीम दो टेस्ट और तीन T20 खेलने के लिए फरवरी के महीने में भारतीय टीमका दौरा करेगी. पहला टेस्ट 25 जबकि दूसरा टेस्ट पांच मार्च से मोहाली के मैदान परखेला जाएगा. इसके अलावा तीन T20 होंगे जो 13, 15 और 18 मार्च को मोहाली, धर्मशालाऔर लखनऊ में खेले जाएंगे.