भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है. मेजबानसाउथ अफ्रीका ने भारत को 2-1 से मात दी. केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्टमें साउथ अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया. टीम इंडिया ने मेजबान टीम केसामने जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य रखा था. जिसे साउथ अफ्रीका ने बड़ी आसानी से चेजकर लिया. मेजबानों की जीत के हीरो कीगन पीटरसन रहे. जिन्होंने पहली पारी में 72 औरदूसरी पारी में 82 रन बनाए.🚨 RESULT | 🇿🇦 #Proteas WON BY 7 WICKETSWith that victory Dean Elgar's men win the #BetwayTestSeries 2-1 🔥 Thank you toteam @BCCI for a great series, we look forward to many more👏 #SAvIND#FreedomTestSeries #BePartOfIt | @Betway_India pic.twitter.com/B03ElFBxTK —Cricket South Africa (@OfficialCSA) January 14, 2022 मैच खत्म होने के बाद प्रेसकॉन्फ्रेंस हुई. वहां विराट कोहली से तीसरे दिन हुए DRS विवाद पर सवाल पूछा गया. इससवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे कोई विवाद खड़ा करने में दिलचस्पी नहीं है. औरन ही मैं इस पर कोई कमेंट करना चाहूंगा. हम जानते हैं कि मैदान पर असल में क्या हुआथा. मैदान पर क्या हो रहा होता है, बाहरी लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है. उससमय अगर हमने तीन विकेट ले लिए होते तो गेम का पासा पलट गया होता. हक़ीक़त ये भी हैकि हम ज्यादा देर तक साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सके. और इस वजह सेहार मिली. सिर्फ एक वो घटना विवाद पैदा करने के लिए काफी अच्छी और उत्तेजक लगती है.जिसमें मुझे कोई दिलचस्पी नहीं है. वो एक पल था, जो बीत गया. हम उससे आगे बढ़े औरविकेट लेने की कोशिश करते रहे.' बता दें कि मुकाबले के तीसरे दिन के आखिरी सेशन मेंDRS पर विवाद देखने को मिला. साउथ अफ्रीका की पारी के 21वें ओवर की बात है. अश्विनगेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद डीन एल्गर के पैड पर जाकर लगी. अश्विन नेजोरदार अपील की. अंपायर ने तुरंत आउट करार दिया. इसके बाद एल्गर ने रिव्यू लिया.जहां बॉल ट्रैकिंग के जरिए पता चला कि गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी. एल्गर बचगए. मैदानी अंपायर मरे इरास्मस को भी बॉल ट्रैकिंग पर हैरानी हुई. वह हैरानी से सिरहिलाने लगे. उधर एल्गर को नॉट आउट करार देते ही कप्तान कोहली समेत बाकी खिलाड़ी थर्डअंपायर के फैसले पर भड़क उठे. गुस्से से तमतमाए कोहली कोहली स्टंप तक गए और बोले,‘सिर्फ विपक्षियों पर फोकस रखने के साथ अपनी टीम पर भी फोकस रखो, हमेशा लोगों कोपकड़ने के चक्कर में ही रहते हो, बहुत अच्छे DRS, बहुत अच्छे. निश्चित रूप से DRSयहां निष्पक्ष खेल करा रहा है.’ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन होस्ट ब्रॉडकास्टर के लिएकहते सुनाई दिए, ‘सुपरस्पोर्ट तुम्हें जीत के लिए और बेहतर तरीके खोजने चाहिए.’अश्विन के इस इल्ज़ाम पर ब्रॉडकास्टर सुपरस्पोर्ट का भी बयान आया है. सुपरस्पोर्टने कहा, 'बॉल ट्रैकिंग टेक्नॉलजी ICC के द्वारा अप्रूव है. सुपरस्पोर्ट ने भारतीयटीम के खिलाड़ी द्वारा किये गए कमेंट को नोट किया है. Hawk-Eye स्वाधीन सर्विसप्रोवाइडर है. जिन्हें खुद ICC ने अप्रूव किया है. और इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमालDRS में कई सालों से किया जा रहा है. Hawk-Eye टेक्नोलॉजी पर सुपरस्पोर्ट का कोईकंट्रोल नहीं है.' बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब DRS पर विवाद हुआ है. इसटेक्नोलॉजी में भी खामियां है. समय-समय पर ICC ने चीजों को बेहतर करने के लिए कुछअहम फैसले लिए हैं. उम्मीद है कि आने वाले समय में इससे भी बेहतर टेक्नोलॉजी आएंगी,जिससे वाद-विवाद कम देखने को मिलेगा.