इंडियन क्रिकेट टीम लौट आई है. ऐसा हम नहीं फ़ैन्स बोल रहे हैं. बोलना भी चाहिएस्कॉटलैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेली. स्कॉटलैंड की कमअनुभवी टीम को चारों खाने चित कर दिया. टॉस जीतकर इंडियन कैप्टन विराट कोहली नेपहले बोलिंग का फैसला किया. और उनका फैसला पूरी तरह से सही साबित हुआ. रविंद्रजडेजा और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट निकालते हुए स्कॉटलैंड को 85 के टोटल पर हीरोक लिया. इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट निकाले. और फिर जवाब मेंबल्ले से धमाका करते हुए मैच को 6.3 ओवर्स में ही अपने नाम कर लिया. केएल राहुल नेसिर्फ 19 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली. जबकि रोहित शर्मा ने 16 गेंदों पर 30 रनबनाए. इस जीत से कैप्टन कोहली बेहद खुश दिखे. जीत के बाद उन्होंने कहा, डॉमिनेटिंगपरफॉर्मेंस. यह कुछ ऐसा था जिसे हम फिर से करने की कोशिश कर रहे थे. मैं आज के मैचके बारे में बहुत कुछ नहीं कहना चाहता हूं क्योंकि हमें पता था कि हम कैसा खेल चुकेहैं. T20 क्रिकेट में टॉस और कंडिशन जैसी छोटी चीजें मायने रखती हैं और हमें खुशीहै कि हम अपनी लय में लौट पाए.' कोहली ने जीत के बाद यह भी बताया कि उनकी टीम नेमैच से पहले स्कॉटलैंड को कितने स्कोर पर रोकने का प्लान किया था. कोहली ने कहा,'हमने 100-120 की बात की थी लेकिन हमने उन्हें ऐसे टोटल पर रोक लिया जिसने हमेंसबसे आगे जाने में मदद की. हमने 8-10 ओवर के अंदर मैच खत्म करने की बात की थी. आपसाढ़े छह या साढ़े सात रन के मार्क तक नहीं जाना चाहते क्योंकि फिर बड़ी दिक्कत होजाती है. हमने यह ब्रैकेट दिया और उन्हें मोमेंटम पाने की अनुमति दी. अगर आप हमारेप्रैक्टिस गेम्स को देखें तो लड़के ऐसी ही बैटिंग कर रहे थे. ऐसी क्रिकेट के दोओवर्स में ही टूर्नामेंट का मोमेंटम पूरी तरह से बदल सकता था. हमने चीजों को इसफैक्ट में तोड़ा कि हम उन दो गेम्स में अच्छा नहीं कर पाए और दो ओवर्स में मामलाबदल सकता था.' विराट कोहली ने यह जीत अपने बर्थडे के दिन हासिल की. और इसके साथ हीवह अपने बर्थडे वाले दिन भारत को मैच जिताने वाले पहले कप्तान भी बन गए. हालांकिमैच के बाद उन्होंने साफ कहा कि वह अब बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी चीजों पर यकीन नहींरखते. कोहली ने कहा, 'मैं बस खुश हूं कि सब लोग अपनी लय में आ रहे हैं. बर्थडेसेलिब्रेशन की बात करें तो मैं उस फेज से ऊपर निकल चुका हूं. मेरी पत्नी और मेरीबेटी यहां हैं और यही सेलिब्रेशन काफी है. परिवार का यहां होना ही एक आशीर्वाद जैसाहै.' टीम इंडिया अब चार मैचों में दो जीत के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर आ गई है.टीम का आखिरी मैच 8 नवंबर को नामीबिया के खिलाफ होगा.