T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया है. टीम ने वर्ल्ड कप के अपनेआखिरी मुकाबले में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया है. और इसके साथ ही विराटकोहली ने भी T20 टीम के कप्तान के रूप में अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है. और इसकेसाथ ही टीम इंडिया से अलग हुए कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के नए कप्तान का हिंटभी दे दिया है. रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के साथ अपने सफर के अलावा T20 फॉर्मेटमें भारतीय टीम को संभालने वाले अगले कप्तान पर बात की. उनका मानना है कि रोहितशर्मा भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते है. उन्होंने कहा, ‘रोहित केतौर पर हमारे पास एक क़ाबिल आदमी है. उसने इतने सारे IPL खिताब जीते है. वह लंबेसमय तक इस टीम के उपकप्तान रहे हैं.’ इसके साथ ही रवि शास्त्री ने दो टीम, दोकप्तान पर भी बात की. उनका मानना है कि बायो बबल की थकान और खूब सारी सीरीज कोदेखते है इस समय इस कॉन्सेप्ट की जरूरत है. अपनी बात रखते हुए शास्त्री बोले, ‘बायोबबल की थकान देखते हुए दो टीम, दो कप्तान इस समय की जरूरत है, ये भी जानते हुए किकितना क्रिकेट खेला जा रहा है. खिलाड़ियों को बदलने की जरूरत है. आप 6 महीने तकअपने माता-पिता से नहीं मिल पाते हैं. मैं मानसिक तौर पर थक चुका हूं, मेरी उम्रमें ये संभव है. लेकिन ये खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक दोनों तौर पर थक चुके है. छहमहीने बायो बबल में.. हम IPL और T20 वर्ल्ड कप के बीच ब्रेक होना पसंद करते क्योंकिजब बड़े गेम होते है, जब प्रेशर होता है, तो आप उस तरीके का नहीं खेल पाते है जिसतरीके से आपको खेलना चाहिए.’ रवि शास्त्री ने T20 वर्ल्ड कप में टीम के खराबप्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि वो बहाने नहीं बनाना चाहते लेकिन टीम कोशिश करनेऔर जीतने के लिए बढ़िया स्थिति में नहीं थी. ‘ये कोई बहाना नहीं है. हम हार स्वीकारकरते है. और हम हारने से डरते नहीं है. जीतने की कोशिश में, आप कुछ मैच हारते हो.लेकिन यहां हमने जीतने की कोशिश नहीं की क्योंकि हमारा एक्स-फैक्टर गायब था.’ अंतमें रवि शास्त्री ने छठे गेंदबाज पर भी बात की. वो एरिया जिस पर टीम इंडिया को कामकरने की जरूरत है उसका ज़िक्र करते हुए शास्त्री बोले, ‘पहले हमारे पास टॉप छह मेंऐसे खिलाड़ी होते थे, जो मिडल ऑर्डर में बड़े शॉट्स खेलने में सक्षम होते थे. ये वोएरिया है, जिस पर हमको काम करने की जरूरत है.’ बताते चलें कि विराट कोहली ने भीइशारा किया था कि रोहित शर्मा ही T20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के अगले कप्तान होंगे.नामीबिया के खिलाफ हुए मैच से पहले उन्होंने रोहित के बारे में बात की थी.