विराट कोहली. मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे है.और उनके चाहने वाले इस मुकाबले का लुत्फ या तो स्टेडियम में आकर या फिर टीवी केजरिए उठा रहे है. और विराट के इन फ़ैन्स में कुछ तो बॉर्डर उस पार पाकिस्तान मेंबैठकर भी ले रहे हैं. ऐसे ही एक फैन हैं हुसैन अहमद. हुसैन वहीं है जो पाकिस्तानसुपर लीग (PSL) के मैच में विराट कोहली का पोस्टर लेकर खड़े थे. उनका कहना है किविराट जब मोहाली में अपना मैच खेलेंगे तो उनका दिल भी पंजाब के उसी शहर में होगा. दइंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए हुसैन ने बताया कि उनके दोस्त और परिवार वालेपाकिस्तान–ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच एंजॉय करेंगे. लेकिन वोनहीं. विराट के 100वें टेस्ट के बारे में उन्होंने कहा, ‘ये तो दो देशों की सरहद नेरोक लगाई हुई है, नहीं तो मैं किंग कोहली का 100वां टेस्ट मैच देखने जरूर जाता. येतो किस्मत की बात है कि मैं उनका 100वां टेस्ट मैच स्टेडियम से नहीं देख पा रहा.लेकिन मेरी इच्छा है कि वो अपना 150वां या 200वां टेस्ट मुकाबला लाहौर के गद्दाफीस्टेडियम में खेले. और हम उनके लिए चीयर करें.’ विराट के लिए हुसैन अहमद की दोइच्छाएं भी है. पहली ये कि वो मोहाली में शतक मारकर अपना शतक का सूखा खत्म कर दें.और दूसरा कि एक दिन गद्दाफी स्टेडियम में शाहीन शाह अफरीदी का सामना करें. # ViratPakistani Fan बता दें कि हुसैन 2008 से विराट कोहली को सपोर्ट करते हैं, जबउन्होंने मलेशिया में अंडर-19 विश्व कप जीता था. हुसैन ने उस टूर्नामेंट के सारेमुकाबले देखे थे. साथ में न्यूज़पेपर की कटिंग्स को भी संभालकर रखा था. विराट केलिए उनकी दीवानगी 2011 विश्व कप के बाद और बढ़ गई थी. हुसैन ने विराट कोहली कोबल्लेबाजी करते हुए देखने के लिए खूब क्लास मिस की है. अब चाहे वो बिल्कुल अलग टाइमज़ोन के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया या वेस्ट इंडीज़ में क्यों ना खेली गई हों. विराट कोसपोर्ट करने का ऐसा ही एक किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘2015 विश्व कप केसेमी-फाइनल मुकाबले के दौरान मेरे गांव में बिजली नहीं थी. जिसके चलते मैं पास केछोटे पहाड़ पर चढ़कर फोन पर स्कोरबोर्ड देखता रहा.’ # पाकिस्तान में विराट कोसपोर्ट हुसैन अहमद ने पाकिस्तान में विराट कोहली को सपोर्ट करने पर भी बात की. PSLका किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा, ‘कुछ लोग काफी इमोशनल हो गए थे. और उन्होंनेमुझे अपने देश से प्यार ना करने वाला कहा. और कहा कि मुझे इंडिया भाग जाना चाहिए.मैंने उन्हें बताया कि मैं अपने देश से किसी भी चीज़ से ज्यादा प्यार करता हूं. औरमेरा कोहली को चाहना मुझे कम देशभक्त नहीं बनाता.’ हुसैन अहमद ने बाबर आज़म औरविराट कोहली की तुलना पर बात करते हुए कहा, ‘कोई कोहली की बराबरी नहीं कर सकता. औरना ही सालों से जो उन्होंने किया है उसे किए बिना कोहली बन सकता है.’ बता दें किहुसैन अहमद को उनके दोस्तों ने कोहली के शतक के इंतजार में खूब चिढ़ाया है. लेकिनइसका जवाब वह T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली द्वारा शाहीन शाह अफरीदी को मारे गएछक्के से देते हैं.