The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • virat kohli overtake ms dhoni in market value and endorsement

क्या विराट कोहली ने धोनी की एक और नौकरी खा ली है?

मैदान में हों या मैदान से बाहर, पैसा पीटने के मामले में कोहली ही आगे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
विशाल
5 नवंबर 2016 (Updated: 4 नवंबर 2016, 05:28 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली. वो लड़का जो 26 साल की उम्र में इंडियन टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान बन गया. वो शख्स, जिसके बारे में विवियन रिचर्ड्स कहते हैं कि इंडिया उसके लायक नहीं है. वो खिलाड़ी, जो इंडियन क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान का उत्तराधिकारी है. खेल की बातें एक तरफ, लेकिन एक विराट कोहली वो भी है, जिसने ब्रांड वैल्यू का चरम छू चुके सचिन और धोनी को पछाड़ा है.

लेकिन इन दिनों मार्केट में एक अफवाह फैली हुई है कि कोहली ने धोनी की एक और नौकरी खा ली है. पेप्सिको के साथ धोनी का सफर 11 साल का रहा और अब कंपनी ने धोनी का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू करने के बजाय कोहली से हाथ मिलाया है. यहां तक तो सब ठीक है. लेकिन अब एयरसेल 'आर कॉम' में मर्ज होने जा रही है. एयरसेल के ब्रांड एंबेस्डर धोनी थे. दूसरी तरफ धोनी और कोहली, दोनों रिलायंस के 4जी कैंपेन का चेहरा बन चुके हैं. जनता इसी में कन्फ्यूज है कि क्या कोहली ने धोनी की जगह ले ली.


मैदान से बाहर पैसा उठाने के मामले में कोहली ने धोनी को इस साल अप्रैल में ही पीछे छोड़ दिया था, लेकिन रिलायंस का मामला अलग है. एयरसेल 'आर कॉम' में मर्ज हो रही है, जिसका मालिकाना हक अनिल अंबानी के पास है और जियो 4जी के कर्ता-धर्ता मुकेश अंबानी हैं. यानी कोहली और धोनी के बीच इंडोर्समेंट छीनने जैसी कोई बात नहीं है. वो अलग बात है कि कोहली की मार्केट वैल्यू अब धोनी से ज्यादा हो चुकी है.

लाइफ के ऐड में कोहली और धोनी
लाइफ के ऐड में कोहली और धोनी

कोहली की एक दिन की इंडोर्समेंट फीस दो करोड़ रुपए है और धोनी की डेढ़ करोड़. असल में ब्रांड्स खिलाड़ियों के पास दो तरह के कॉन्ट्रैक्ट लेकर जाते हैं. एक तो ये कि खिलाड़ी साल भर का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर ले और दूसरा ये कि रोजाना के हिसाब से पैसे ले. कोहली अधिकतर तीन दिनों का कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं, जिसके लिए वो हर रोज दो करोड़ रुपए लेते हैं. यानी वो तीन दिन में छह करोड़ पीट देते हैं और फिर कंपनी उनके फोटो और वीडियो से अपना धंधा चलाती है. इसी काम के लिए धोनी एक दिन का डेढ़ करोड़ लेते हैं.

मैदान के अंदर की कमाई में भी कोहली धोनी से आगे हैं. अपने बल्ले पर 'स्पार्टन' कंपनी का स्टीकर लगाने के लिए धोनी को 6 करोड़ रुपए मिलते हैं और एमआरएफ का स्टीकर लगाने वाले कोहली 8 करोड़ रुपए बटोरते हैं. इस समय कोहली के हाथ में 15 ब्रांड हैं और मार्केटिंग के बाबा लोग बता रहे हैं कि इस साल पांच ब्रांड और बढ़ सकते हैं.

dhoni-kohli

और ये सब धंधे की बातें किनारे भी रख दें तो सोशल मीडिया पर भी कोहली सबसे आगे हैं. सोशल मीडिया को ट्रैक करने वाली एक कंपनी है ऑटम वर्ल्डवाइड. ये बताती है इस साल मार्च में सोशल मीडिया पर कोहली के 12 लाख के करीब कन्वरसेशन थे और धोनी के 7 लाख. हालांकि, ये कोई अजूबा नहीं है, क्योंकि जो शख्स इंडिया के क्रिकेट कप्तान के तौर पर धोनी के जूते पहन सकता है, वो इंडोर्समेंट के मामले में तो किसी की पकड़ में नहीं आएगा.




ये भी पढ़ें:कोहली का बल्ला धोनी से ज़्यादा कमाऊ

कोहली के सवालों का जवाब दो

कोहली क्रिकेटर से कव्वाल बन गए

Virat और Viral का तो राशिफल भी सेम होता है

Advertisement

Advertisement

()