विराट कोहली. इंडियन क्रिकेट का नया खेवनहार. एक के बाद एक नइय्या पार लगा रहा है.न्यू ज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले मैच वन-डे में हाफ़ सेंचुरी मारी. 85 रन 81 गेंद में. वोभी नॉट आउट. टार्गेट भले ही आसान था लेकिन कोहली ने उसे हल्के में बिल्कुल नहींलिया. वैसे ही बैटिंग की जैसे होबार्ट में श्री लंका के खिलाफ़ 320 रन 40 ओवर मेंचेज़ कर लिए थे. कोहली ने इसी क्रम में एक और हाफ़ सेंचुरी बनाई और एक और रिकॉर्ड केकरीब पहुंच गए हैं. मज़े की बात ये है कि ये रिकॉर्ड अभी तक सचिन तेंदुलकर के नामहै. और सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं. कोहली को इंडियन क्रिकेट का नयातेंदुलकर कहा ही जा रहा है. कोहली की चेज़ करते वक़्त ये 32वीं हाफ़ सेंचुरी है. सचिनने चेज़ करते वक़्त 34 हाफ़ सेंचुरी बनाई हैं. इस लिहाज़ से चेज़ करते वक़्त बनाई गई अगलीतीन सेंचुरी कोहली को सचिन के आगे ले जायेंगी. और सचिन का रिकॉर्ड कोहली के नाम होजायेगा. कोहली ने अपने करियर में 37 हाफ़ सेंचुरी मारी हैं. इसमें से 32 चेज़ करतेवक़्त बनाई हैं. कोहली की वन-डे मैचों में 25 सेंचुरी हैं. जबकि सचिन ने अपने पूरेकरियर में 49 सेंचुरी बनाई हैं. ये शायद एक शुरुआत हो. ठोस शुरुआत. कोहली के सचिनके रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने की शुरुआत. क्यूंकि जिस तरह से और जिस रफ़्तार सेकोहली रन बना रहे हैं, ये सच होता ही दिखा रहा है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:स्कूल के एग्जाम में कोहली की गर्लफ्रेंड का नाम पूछने में गलत क्या है?विराट कोहली कप्तानी करें या तुम लोगों का कूड़ा उठाएं?EXCLUSIVE: विराट कोहली को किस क्रिकेटर ने मारे थे जोरदार थप्पड़?विराट कोहली का वो किस्सा जो आपके रोयें खड़े कर देगा