टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने परपहली बार चुप्पी तोड़ी है. कोहली ने कहा है कि हर चीज का एक कार्यकाल और समयावधिहोती है. निर्भर करता है कि आपने उस दौरान अपने लक्ष्य को हासिल किया है या नहीं.इसके अलावा विराट ने ये भी कहा है कि लीडर होने के लिए जरूरी नहीं है कि आपको टीमका कप्तान ही होना चाहिए. बता दें कि विराट कोहली ने साल 2013 में एमएस धोनी से टीमइंडिया की कप्तानी ली थी. तब इंडिया टेस्ट रैंकिंग में सातवें पायदान पर थी. औरकोहली ने वहां से उठाकर इंडिया को नंबर वन बनाया. कोहली के अंडर टीम छह साल तकलगातार नंबर वन रही. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद कोहली नेअचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ दी. कोहली के इस फैसले से हर किसी को हैरानी हुई. डिजिटइंश्योरेंस के चेयरमैन कामेश गोयल के साथ बातचीत के दौरान कोहली ने कप्तानी औरकरियर को लेकर खूब बातें की. टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर कोहली ने कहा, 'हर चीज का एककार्यकाल और समयावधि होती है. इसलिए आपको इसके बारे में पता होना चाहिए. लोग कहेंगेकि इसने क्या किया है? लेकिन आपको ये बात क्लियर होना चाहिए कि जो लक्ष्य आपने सोचाथा, वो आप हासिल कर पाए या नहीं. अब एक बल्लेबाज के तौर पर आप बहुत योगदान दे सकतेहैं, और टीम को ज्यादा मैच जिता सकते हैं. लीडर बनने के लिए आपको कप्तान होने कीजरूरत नहीं है. कप्तानी छोड़ने के बाद भी जब एमएस धोनी टीम में थे, तो ऐसा नहीं हैकि वह लीडर नहीं थे. वह हमेशा टीम में अपना इनपुट देते रहते थे.' विराट कोहली नेआगे कहा, 'सही समय पर कप्तानी छोड़ना भी लीडरशिप का हिस्सा है. शायद इसे समझने केलिए परिस्थिति को अलग दिशा की जरूरत होती है. आपको हर रोल और जिम्मेदारी कोस्वीकारना चाहिए. मैंने एमएस धोनी की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेला. इसके बाद लंबेसमय तक टीम इंडिया की कप्तानी की. लेकिन मेरा माइंडसेट हमेशा से एक जैसा ही रहा. जबमैं सिर्फ खिलाड़ी था, तब भी कप्तान की तरह ही सोचता था और टीम इंडिया को जीत दिलानाचाहता था.' बता दें कि विराट कोहली के बाद BCCI ने रोहित शर्मा को व्हाइट बॉल कीकप्तानी सौंपी है. जबकि नए टेस्ट कप्तान का ऐलान नहीं हुआ है. 6 फरवरी से भारत औरवेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. रोहित शर्मा टीम इंडियाकी कप्तानी करेंगे. और ये पहला मौका होगा जब विराट कोहली, रोहित की कप्तानी मेंखेलते हुए नजर आएंगे. इसके बाद 16 से 20 फरवरी के बीच तीन मैच की T20I सीरीज खेलीजाएगी.