The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli match winning knock against SRH in IPL 2026 season opener

कोहली का ये अवतार नया है! चेज मास्टर ने 26 गेंद पहले मैच खत्म कर दिया

डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने IPL 2026 के पहले मैच में SRH को 6 विकेट से रौंद दिया. 202 रनों को चेज करते हुए Virat Kohli ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:30 PM IST)
Virat Kohli, IPL 2026, SRH vs RCB
विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले मैच में SRH के ख‍िलाफ 69 रनों की पारी खेली. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 का आगाज दमदार तरीके से हुआ. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को पहले मुकाबले में 6 विकेट से हराया. इस दौरान RCB के ओपनर विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बार‍ फिर दमदार नाबाद इनिंग खेली. उन्होंने महज 38 गेंदों में 69 रन बना दिए.

इस दौरान कोहली बिल्कुल नए अवतार में नज़र आए. उन्होंने 5 चौकों के साथ-साथ 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. इसके दम पर RCB ने 202 रनों के टारगेट को 26 गेंद रहते हासिल कर लिया. कोहली के अलावा इंपैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने भी 61 रनों की तूफानी पारी खेली.

डफी ने दिलाई दमदार शुरुआत

टॉस जीतकर RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने बाॅलिंग का फैसला किया था. उन्हें जैकब डफी ने पावरप्ले में ही जबरदस्त शुरुआत दिला दी. डफी ने इस दौरान SRH के तीन टॉप ऑर्डर बैटर्स को पवेल‍ियन की राह दिखा दी. हालांकि, इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने हेनरिक क्लासेन के साथ 53 गेंदों में 97 रनों की पार्टनरश‍िप कर मैच में SRH की वापसी कराई.

लेकिन, इन दोनों के आउट होने के बाद SRH की टीम फ‍िर लड़खड़ा गई. अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलकर स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. लेकिन, चिन्नास्वामी की बैटिंग फ्रेंडली पिच पर ये स्कोर काफी साधारण नज़र आया.

ये भी पढ़ें : पडिक्कल-पाटीदार ने अभिषेक-हेड को बताया T20 कैसे खेले जाता है

पडिक्कल-कोहली ने एकतरफा किया मुकाबला

टारगेट को चेज करने उतरी RCB को फिल साल्ट के रूप में पहला झटका दूसरे ओवर में ही 9 रन के स्कोर पर लग गया. लेकिन, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने महज 45 गेंदों में 101 रनों की पार्टनरशि‍प कर मैच को बिल्कुल एकतरफा कर दिया. शुरुआत में कोहली ने एंकर का रोल निभाया.

इस दौरान पडिक्कल ने महज 26 गेंदों में 61 रन ठोक दिए. इसके बाद यही काम कप्तान रजत पाटीदार ने भी किया. उन्होंने महज 12 गेंदों में 31 रन बना दिए. लेकिन, इन दोनों के आउट होने के बाद चेज मास्टर ने चार्ज लिया और एक ही ओवर में 18 रन ठोककर मैच खत्म कर दिया. कोहली अपने चिर परिचित अंदाज में चौकों में डील नहीं कर रहे थे. बल्कि, इसकी जगह उन्होंने शुरुआत में ही छक्के लगाकर अपना नया अवतार दिखाया.

कोहली की कंसिस्टेंसी बरकरार

कमाल की बात ये है कि कोहली पिछले साल IPL 2025 के फाइनल में अंतिम बार T20 फॉर्मेट में खेले थे. लेकिन, इससे क्या ही फर्क पड़ता है. उनकी कंसिस्टेंसी पहले की तरह ही नज़र आई. कोहली पिछले कुछ महीनों से टॉप फाॅर्म में हैं. पिछले 6 ODI में उन्होंने 3 सेंचुरी लगाई है. IPL 2026 के ओपनिंग मैच में उन्होंने एक मौका दिया था. लेकिन, क्लासेन ने उन्हें जीवनदान देकर वो मौका भी गंवा दिया. इसके बाद कोहली ने एक बार फिर चेज मास्टर वाली पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने एक माइलस्टोन भी पूरा कर लिया. वो चेज करते हुए 4000 IPL रन बनाने वाले पहले प्लेयर बन गए.

वीडियो: RR के कप्तान रियान पराग ने संजू की तुलना कोहली से की, क्या कहा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()