भारत और साउथ अफ्रीका. दोनों टीमें केपटाउन में इस सीरीज का तीसरा क्रिकेट टेस्टखेल रही हैं. और इस टेस्ट के पहले दिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 79 रन कीशानदार पारी खेली. इस पारी में कोहली ने 201 गेंदों का सामना किया. कोहली की इसपारी की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं. और इन लोगों में शामिल होते हुए पूर्व भारतीयबल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने एक बड़ा बयान दिया है. गंभीर का कहना है कि विराट इस पारी केलिए अपना ईगो, अपने किट बैग में रखकर गए थे. उनका मानना है कि जिस तरह कोहली ने इसमैच में धैर्य दिखाया और ऑफ-स्टंप के बाहर वाली गेंदों को जाने दिया, वह दिखाता हैकि कोहली ने इस पारी में अपने ईगो को आड़े नहीं आने दिया. कोहली की इस पारी को देखकरगंभीर को 2018 के इंग्लैंड टूर की याद आ गई, जहां विराट ने खूब रन बनाए थे. विराटकोहली की पारी की तारीफ करते हुए गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, 'विराट ने बहुतबार ये कहा है कि जब भी आप इंग्लैंड जाओ तो अपना ईगो यहीं इंडिया में रख कर जाओ.आज, विराट कोहली ने वही किया. वे अपना ईगो किट बैग में छोड़कर बल्लेबाज़ी करने उतरे.और इस पारी ने मुझे उनके इंग्लैंड दौरे की याद दिला दी जिसमें वे बेहद कामयाब रहेथे. जहां वे कई बार बीट हुए थे लेकिन ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों को लगातार छोड़ रहेथे.' गंभीर ने आगे कहा कि इस मैच में कोहली की सबसे ख़ास बात ये रही कि उन्होंनेगेंदबाज़ों का सम्मान किया. और हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश नहीं की. उन्होंनेमैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी पारी को भुनाया. जो गेंद सम्मान देने लायक थीउसे सम्मान दिया. जैसा कि उन्होंने इंग्लैंड टूर पर किया था. उस टूर पर विराट केप्रदर्शन की तुलना इस पारी से करते हुए गंभीर ने कहा, 'आज भी, उन्होंने उसी अंदाज़में ऑफ-स्टंप के बाहर की गेंदों से छेड़खानी नहीं की. वे कई बार बीट भी हुए लेकिनउन्होंने अपना ईगो अपने तक ही रखा. उन्होंने हर गेंद पर गेंदबाज़ों को डॉमिनेट करनेकी कोशिश नहीं की.' हालांकि इस बेहद शानदार पारी को कोहली शतक में तब्दील नहीं करपाए. और अपने 71वें इंटरनेशनल शतक से महज़ 21 रन पहले, कगीसो रबाडा की गेंद परविकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गए.