RCB vs PBKS के टॉस के वक्त क्या हुआ जो पूरा मैदान हक्का-बक्का रह गया!
फाफ की इंजरी, विराट पर ख़ास ज़िम्मा.

11 अक्टूबर 2021. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा था. शारजाह का मैदान, IPL 2021 का एलिमिनेटर. यानी अनजान कंडीशन्स में हाई प्रेशर मैच. इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीता और अपनी टीम के लिए बैटिंग करने का फैसला लिया. 33 बॉल पर 39 रन भी बनाए. पर कोलकाता के लिए 139 का टार्गेट बहुत छोटा था. सुनिल नरेन-शुभमन गिल की छोटी-छोटी पारियों ने कोलकाता को मैच जिताया. ये आखिरी बार था, जब IPL ने विराट कोहली को बतौर कैप्टन देखा था.
कट टू 2023. बीच में एक सीज़न बीत चुका है. फाफ डु प्लेसी को RCB की कप्तानी थमा दी गई है. फाफ की अगुवाई में इस टीम ने 2022 के प्लेऑफ तक का सफर भी तय किया. 2023 की शुरुआत भी मिली जुली रही. पर 20 अप्रैल को फाफ को इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा. और कैप्टेंसी का ज़िम्मा वापस किसे सौंपा गया? सबके फेवरेट, विराट को. विराट लगातार टीम में अपने इनपुट्स देते नज़र आते हैं. आखिरी ओवर में बॉलर्स से बात करने से लेकर क्लोज़-इन फील्डिंग के बारे में फाफ को सुझाव देते हुए, विराट अक्सर अपनी टीम के कप्तान को सपोर्ट करते हैं. और अब जब जरूरत आन पड़ी, तब विराट ने टीम के लिए ये ज़िम्मा भी संभाला है.
टीम शीट के साथ विराट को टॉस के वक्त बाहर आते देख फै़न्स का दिल खुश हो गया. आप RCB फैन हों या ना हों, विराट फैन हों या ना हों, इस बात में कोई शक नहीं है कि ये सीन देख आप भी थोड़े नॉस्टाल्जिक हो ही जाएंगे. ये वही कैप्टन है जिसने टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट का मेस जिताया था और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचाया था. विराट अपने एक्शन भरे अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं, और फै़न्स उम्मीद करेंगे कि वो एक बार फिर उसी रूप में नज़र आएं.
#विराट ने क्या कहा?कैप्टेंसी करने उतरे किंग कोहली ने टॉस के दौरान क्या कहा, ये भी जान लीजिए. पंजाब ने टॉस जीता और फील्डिंग करने का फैसला लिया. इसके बाद विराट ने कहा -
पंजाब किंग्स के लिए शिखर धवन की अनुपस्थिति में सैम करन कप्तानी कर रहे हैं. आगे प्लेइंग XI में आप फाफ का नाम देख चौंक जाएंगे. क्योंकि फाफ बैटिंग करेंगे. अगर RCB पहले बॉलिंग करती, तो प्लेइंग XI में विशक को देखते. फाफ खेल रहे हैं, पर सिर्फ बैटिंग करेंगे. बॉलिंग के वक्त विजयकुमार विशक उनकी जगह ले लेंगे. विराट फील्डिंग के दौरान भी रहेंगे, और टीम को लीड करेंगे. इस लिए आज के कैप्टन वो हैं.
#प्लेइंग XIपंजाब किंग्स प्लेइंग-11: अथर्व तायड़े, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत भाटिया, लियम लिविंगस्टन, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, नेथन एलिस, राहुल चाहर
RCB प्लेइंग-11: विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरॉर, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक, शाहबाज़ अहमद, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज
वीडियो: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर से होती तुलना पर क्या कहा?

.webp?width=60)

