कप्तान विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफसीरिज गंवाने के बाद कोहली अपने फैसलों पर तो अडिग हैं मगर अपने बल्लेबाजों से खासेनाराज हैं. दो टेस्ट में हारने पर सवाल तो खड़े हो रहे हैं मगर कोहली के रिकॉर्ड कोदरकिनार करना नामुमकिन है. इसी के चलते आईसीसी ने कोहली को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर केखिताब के साथ-साथ आईसीसी की टेस्ट टीम ऑफ द ईयर और वनडे टीम ऑफ द ईयर की कप्तानी भीकोहली को दी है. ये वो टीमें हैं जो दुनिया भर के बेस्ट प्लेयिंग क्रिकेटर्स कोमिला कर बनती हैं. टेस्ट और वनडे दोनों में कोहली कप्तान हैं. पहले देखिए कौन-कौनहै कोहली की कप्तानी वाली टेस्ट टीम में- #1 डीन एल्गर, साउथ अफ्रीका #2 डेविडवॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया #3 विराट कोहली, इंडिया (कप्तान) #4 स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया#5 चेतेश्वर पुजारा, इंडिया #6 बेन स्टोक्स, इंग्लैंड #7 क्विनी डी कॉक, साउथअफ्रीका #8 आर अश्विन, इंडिया #9 मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया #10 कसीगो रबाडा, साउथअफ्रीका #11 जेम्स एंडरसन, इंग्लैंड ये टीम बीते साल यानी 2017 में टेस्ट क्रिकेटमें प्रदर्शन के हिसाब से बनती है. 21 सितंबर 2016 से दिसंबर 2017 तक के प्रदर्शनको आधार बनाकर ये टीमें तय की गई हैं. देखने वाली बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया केकप्तान स्टीव स्मिथ को यूं तो टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है, मगरउन्हें कप्तानी नहीं मिली. स्मिथ की टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को एशेज में हरायाहै और इस सीरिज में सबसे ज्यादा 242 रन मारे है. वहीं अपने इंडिया टूर के दौरान 250टेस्ट रन भी जोड़े थे. मगर विराट कोहली की टेस्ट परफॉर्मेंस सब पर भारी पड़ी. इसदौरान कोहली ने 2,203 रन 77.80 के औसत से बनाए. इसमें 8 सेंचुरी भी शामिल हैं.कोहली के टेस्ट रिकॉर्ड पर ये वीडियो देखेंःIn July 2016, Kohli was yet to hit a Test double-century. In the period since hehas hit six, taking his long format game to new heights #ICCAwardspic.twitter.com/50Mr1p1kHs— ICC (@ICC) January 18, 2018 2013 के बाद ये पहला मौका है जब किसी गैर-साउथअफ्रीकी प्लेयर को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है. 2014 और 2015 मेंडिविलियर्स और 2016 में डी कॉक को ये अवॉर्ड मिला था. वहीं वनडे में कोहली ने82.63 के औसत से 1818 रन बनाए जिसमें 7 सेंचुरी शामिल हैं. कोहली की वनडे टीम: #1डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया #2 रोहित शर्मा, इंडिया #3 विराट कोहली, इंडिया (कप्तान)#4 बाबर आजम, पाकिस्तान #5 एबी डिविलियर्स, साउथ अफ्रीका #6 क्विनी डी कॉक, साउथअफ्रीका #7 बेन स्टोक्स, इंग्लैंड #8 ट्रेंट बोल्ट, न्यूजीलैंड #9 हसन अली,पाकिस्तान #10 राशिद खान, अफ़गानिस्तान #11 जसप्रीत बुमराह, इंडिया कोहली का संदेशःA video message from @imVkohli, ICC ODI Cricketer of the Year and recipient ofthe Sir Garfield Sobers Trophy for Cricketer of the Year! #ICCAwardspic.twitter.com/ZsXmDZXta9 — ICC (@ICC) January 18, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंःसाउथ अफ्रीका में हार के बीच कोहली के लिए खुशखबरी है, बधाई हो विराट!बल्लेबाज बॉल उठाकर विकेटकीपर को देता है और आउट हो जाता है!सुनिए, कोहली ने सीरीज हारने का क्या कारण बतायासुनिए, कोहली ने सीरीज हारने का क्या कारण बताया