इंडिया-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरिज के दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन. सेंचुरियन का वोग्राउंड जहां साल 2003 वर्ल्ड कप में इंडिया-पाकिस्तान का वो वनडे मैच हुआ था, जहांसचिन तेंडुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने यादगार छक्के टांगे थे. इंडिया ये मैच जीता था.मगर यहां इसी मैदान पर हो रहे इस टेस्ट में इंडिया की तकदीर विराट कोहली की पारी परटिकी है. कोहली ने यहां शतक मार दिया है. अपने टेस्ट करियर का 21वां शतक. विराटकोहली के क्रिकेट कद के आगे ये खास नहीं है कि इस कप्तान ने अपना 21वां टेस्ट शतकमारा है, बल्कि खास ये है कि कोहली पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में दूसरे कप्तान हैंजिन्होंने साउथ अफ्रीका में टेस्ट शतक मारा है. पहला नाम सचिन तेंडुलकर का हैजिन्होंने कप्तान रहते सेंचुरी मारी थी. इसके अलावा साउथ अफ्रीका की धरती पर इनरिकॉर्ड्स में भी विराट कोहली शामिल हो गए हैं- # इंडिया के बाहर बतौर कप्तान कोहलीके नाम सबसे ज्यादा 7 शतक हैं. इसके लिए कोहली ने 22 पारियां खेली हैं. दूसरे स्थानपर मोहम्मद अजहरुद्दीन (5 शतक, 41 पारियां), तीसरे पर सचिन तेंडुलकर (4 शतक, 21पारियां), चौथे पर राहुल द्रविड़ (4 शतक, 30 पारियां) और पांचवे स्थान पर सौरवगांगुली (3 शतक, 43 पारियां) हैं. # वहीं कोहली साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच केदौरान शतक मारने में भी दूसरे स्थान पर हैं. साउथ अफ्रीका में एक से ज्यादा शतकमारने में सचिन सबसे आगे हैं. तेंडुलकर ने 111, 169, 155, 111* और 146 रन कीपारियां खेली हैं. वहीं कोहली ने साल 2013 में 119 और अब 2018 में 152* (अभी कोहलीखेल रहे हैं) रन की पारियां खेली हैं. इन दोनों के अलावा किसी भी भारतीय बल्लेबाजने एक से ज्यादा शतक नहीं मारे हैं.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:विराट कोहली ने अनुष्का को कोस रहे लोगों की बोलती बंद कर दीसाउथ अफ्रीकन टीम बौखला गई है, बेमंटी पर उतर आई है!अगले 'तेंदुलकर' ने बनाए 94 और भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटककर हरा दिया