पाकिस्तान से भिड़ने पर ये क्या बोल गए विराट कोहली?
कोहली ने हार्दिक पर भी कुछ कहा है.
Advertisement

Virat Kohli ने Pakistan के खिलाफ होने वाले बड़े मैच से पहले मीडिया से बात की (एपी फोटो)
भारत और पाकिस्तान. दो चिर-प्रतिद्वंद्वी. संडे, 24 अक्टूबर को T20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने पहले मैच में भिड़ेंगे. दोनों ही टीमें इस हाई-वोल्टेज क्लैश की तैयारी में लगी हैं. और इन्हीं तैयारियों के तहत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच से पहले मीडिया से बात की. UAE में चल रहे वर्ल्ड कप के इस सुपर-12 मुकाबले से पहले कोहली ने साफ कर दिया कि वह चीजों को हल्के में नहीं ले रहे.
बता दें कि T20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें कुल पांच बार टकराई हैं. और भारत ने पांचों बार जीत दर्ज की है. कोहली ने मैच से पहले कहा कि पाकिस्तान के पास बहुत सारे गेम-चेंजर्स हैं और भारत को जीतने के लिए अपना बेस्ट देना होगा. प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने कहा,
बता दें कि इस मैच से पहले टीम इंडिया का सबसे बड़ा सरदर्द ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फिटनेस है. 28 साल के पंड्या हाल ही में खत्म हुए IPL2021 में मुंबई इंडियंस के लिए स्पेशलिस्ट बैट्समैन के तौर पर खेले थे. उन्होंने UAE लेग में एक भी ओवर नहीं फेंका था. और इसके चलते लोग प्लेइंग XI में उन्हें जगह देने पर सवाल कर रहे हैं.
हार्दिक के बारे में सवाल करने पर कोहली ने कहा,
कोहली की बातों से साफ पता चल रहा है कि टीम इंडिया में हार्दिक पंड्या की जगह पक्की है. ऐसे में देखना होगा कि भारत का छठा बोलिंग ऑप्शन कौन होगा.

.webp?width=60)

