इंडियन T20I टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंसकर ली है. और जैसा कि होना ही था, यहां उनसे विराट कोहली के बारे में सवाल कियागया. और इसके जवाब में रोहित ने साफ कर दिया कि विराट कोहली अपनी वापसी के बादइंडियन T20I टीम का अहम हिस्सा रहेंगे. रोहित ने जोर देकर कहा कि कोहली की वापसीटीम को मजबूत ही करेगी. बता दें कि रोहित ने विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद इंडियनT20I टीम की कमान संभाली है. इसके बाद हो रही पहली सीरीज में कोहली नहीं खेल रहे.उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज में ना खेलकरआराम करने का फैसला किया था. इसके बाद वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्टमें भी नहीं खेलेंगे. # Rohit On Virat कोहली हाल के सालों में इंटरनेशनल क्रिकेटमें अपनी छवि के मुताबिक नहीं खेल पाए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी मार T20वर्ल्ड कप 2021 की शुरुआत करने के बाद वह इस इवेंट में भी कुछ खास नहीं कर पाए.हालांकि वह अभी भी भारत की वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं. T20I में उनके नाम 52से ज्यादा की ऐवरेज के साथ 3000 से ज्यादा रन हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वालेपहले T20I मैच की पूर्वसंध्या पर विराट के बारे में बात करते हुए रोहित ने कहा, 'वहटीम के लिए जो करते आए हैं, उनका रोल अब भी सेम ही रहेगा. वह बहुत महत्वपूर्णप्लेयर हैं. वह एक इम्पैक्ट प्लेयर हैं. वह जब भी खेलते हैं अपना प्रभाव छोड़करजाते हैं. वह टीम के लिहाज से एक बहुत महत्वपूर्ण प्लेयर हैं. सभी के पास अलग रोलहोगा, पहले बैटिंग और पहले बोलिंग करते हुए रोल अलग होंगे. सभी को ये पता है. मुझेयकीन है कि जब विराट वापस लौटेंगे तब वह अपने अनुभव और बल्लेबाजी के चलते हमारी टीमको बस मजबूती देंगे.' कोच राहुल द्रविड़ के साथ हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरानरोहित ने यह भी साफ कर दिया कि इंडिया अपने तरीके से ही T20I मैच खेलेगा. T20वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद भी हम अपना तरीका नहीं बदलेंगे. रोहित ने साफकहा कि तरीका बदलने की जरूरत नहीं है लेकिन यह सेट-अप में मौजूद प्लेयर्स की मजबूतीऔर कमजोरी पर बेस्ड होगा.