The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • virat kohli icc knockout cricket world cup first half century cwc 2023

2011 से अब तक जो नहीं कर पाए थे, विराट ने आज वो भी कर दिया!

Virat Kohli ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ पचासा जड़ दिया है. उन्होंने इसी के साथ ही वनडे वर्ल्ड कप नॉकऑउट में अपना रिकॉर्ड सुधार लिया है.

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2023, 04:43 PM IST)
virat kohli icc knockout cricket world cup first half century
विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप नॉकऑउट में पहली बार पचासा जड़ा है. (तस्वीर/AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में पचासा मार दिया है. क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 (Cricket World Cup 2023) कोहली ने 59 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 50 रन बनाए. कोहली अभी खेल रहे हैं. रोहित शर्मा के ऑउट होने के बाद बैटिंग करने उतरे कोहली ने गिल के साथ 93 रनों की साझेदारी की. अहम मौकों पर टीम की नैय्या पार लगाने वाले कोहली ने इसी के साथ ही ICC ODI वर्ल्ड कप के नॉकऑउट में अपना रिकॉर्ड सुधार लिया है. 

वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार जड़ा पचासा

एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे विराट कोहली ने अपने अर्धशतक से एक और बाधा पार कर ली, जिसे वो अभी तक पार नहीं कर सके थे. उन्होंने इससे पहले किसी भी वनडे वर्ल्ड कप नॉकऑउट में पचासा नहीं मारा था. उन्होंने आज पचासा मार के ये सूखा भी खत्म कर दिया है.

अगर आंकड़ों की बात करें तो विराट कोहली ने 2011 के विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में केवल 9 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में टीम के लिए अहम 35 रनों का योगदान दिया था. 2015 में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्डकप में टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया था. इस मैच में टीम को मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रनों से शिकस्त मिली. कोहली ने इस मैच में एक रन बनाया था. वहीं, साल 2019 के सेमीफाइनल में भी कोहली के बल्ले ने निराश किया था. वे चार गेंदों में केवल एक रन बनाकर न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के हाथों आउट हो गए थे.

इस इनिंग की बात करें तो ये एक विराट कोहली की किसी आम इनिंग जैसी है, जिसमें हवाई शॉट नदारद हैं. उन्होंने 4 चौकों की मदद से 50 रन बनाए हैं. कॉपी लिखे जाने तक विराट ने छक्का भी जड़ दिया. 

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. रोहित शर्मा की आतिशी पारी और शुममन गिल और विराट कोहली के शानदार अर्धशतक से टीम मजबूत स्थिति में है. टीम इंडिया ने 30 ओवरों में एक विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं.

Advertisement

Advertisement

()