इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड. पहला वन डे मैच. साल 2017 की बोहनी एक जीत के साथ हुई. जीतमामूली नहीं थी. जिताने वाला मामूली नहीं था. विराट कोहली. वो बैट्समैन जो पिछले 3सालों से फॉर्म में है. उसके बारे में कहा जाता है कि अब इसकी फॉर्म गिरेगी. लेकिनअगली सीरीज़ में वो धकापेल रन बना देता है. और ऐसा होता ही जा रहा है. खैर, वहीविराट इंग्लैंड के खिलाफ़ जुटा हुआ था. रोज़ का काम. रन बनाना. अगली टीम को हराना.34वां ओवर. दूसरी गेंद. जाधव ने स्ट्राइक बदल कर कोहली को क्रीज़ पर भेजा था. विराट100 बना चुका था. जीतने को अभी भी 118 रन चाहिए थे. 17 ओवर में. मामला टक्कर का था.हालांकि रन तेज़ी से ही बन रहे थे लेकिन उतनी ही तेज़ी से रन बनाने की सख्त ज़रुरत थी.क्रिस वोक्स गेंद पर उंगलियां फेर देते हैं. स्लोवर वन के लिए. शॉर्ट-ऑफ़-गुड-लेंथ.उछाल ज़्यादा. इतना कि गेंद उठकर कोहली की कमर से ऊपर कंधे से कुछ नीचे की ऊंचाई परथी. कोहली के पास रूम की खासी कमी थी. चूंकि क्लोज़ फील्डर्स की खासी कमी थी, इसलिएकोहली के पास टैप करके रन लेने का ऑप्शन था. मगर ये एक आम ऑप्शन था. एक आम बल्लेबाजके लिए. कोहली के लिए नहीं. कोहली बैक-फुट पर पहुंचे. सीधे बल्ले से गेंद को टैपकिया. लेकिन हवा में. गेंद जब गिरी तो मालूम चला कि छक्का पड़ चुका था. शॉट यहांदेखें. ये एक शॉट क्रिकेट में अभी तक नहीं देखा गया था. इस तरह का कुछ भी नहीं. येशॉट क्रिकेट का कम और बॉक्सिंग का ज़्यादा लग रहा था. ऐसा लगा जैसे किसी भारीमुक्केबाज ने शॉर्ट आर्म जैब मारा हो. और सामने वाला मुक्केबाज गश खाकर गिर पड़ा हो.बैकफुट पंच. वाइड मिड ऑन के ऊपर से. ये शॉट फ़िज़िक्स के नियमों को चुनौती दे रहा था.ये शॉट बता रहा था कि 100 रन के पार बैटिंग कर रहा ये बैट्समैन किस हद तक फिट है.किस हद तक इसकी मांसपेशियों में जान है. इस शॉट में मात्र बैलेंस और हाथों कीमजबूती की ज़रुरत थी. कोहली अपनी फिटनेस के लिए पहले से ही मशहूर हो चुके हैं. यहांउसकी मजबूती और फ़िटनेस प्रूव भी हो गयी. ये शॉट सिर्फ़ वही मारकर 6 रन कमा सकता थाजिसके हाथों में इतनी जान हो कि एक धीमी गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन के ऊपर ऐसेउछाला जाए कि वो बाउंड्री पार गिरे. इस शॉट के बारे में हर जगह चर्चा रही.https://twitter.com/alextudorcoach/status/820643318333849600 कोहली के बारे मेंदिन भर में जो सबसे सत्य बात कही गयी, वो इस ट्वीट में थी:https://twitter.com/pillya/status/820644889708740608 हर्षा भोगले ने भी ऐसा हीकुछ कहा, "कोहली के लिए एक और आम दिन. सुबह उठे, नहाया, चेज़ करते हुए सेंचुरी मारी.एक आम दिन. सचमुच." https://twitter.com/bhogleharsha/status/820640794243723264माइकल वॉन, जिन्हें इंडियन प्लेयर्स से लाभिड़ने में बहुत मज़ा आता है, कोहली के गुनगाते मिले: https://twitter.com/MichaelVaughan/status/820644418898239488 और अंतमें, दिन का सबसे शानदार ट्वीट:https://twitter.com/ShaileSHinde/status/820641164558790657-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:आखिरी बार जब इंग्लैंड इतनी स्ट्रांग पोज़ीशन में होकर हारा था, तब साल 1947 थाधोनी वो बाप है, जिसने बच्चे की साइकिल छोड़ दी है और गुमान से खड़ा है'धोनी रावण जैसे अहंकारी हैं, अब उनका गुरूर टूट जाएगा'