क्या विराट कोहली सही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे? क्यारोहित की टेस्ट से गैर-मौजूदगी से विराट कोहली नाखुश हैं. इस मुद्दे पर BCCI के एकअधिकारी ने जवाब दिया है. PTI की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के अधिकारी ने बताया हैकि विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए किसी भी तरह कीछुट्टी की अर्ज़ी नहीं दी है. T20 विश्वकप के बाद से विराट कोहली भारतीय T20 औरवनडे टीम के कप्तान नहीं रहे हैं. विराट कोहली अब सिर्फ टेस्ट में भारतीय टीम कानेतृत्व कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 26 दिसंबर को सेंचुरियन से तीनमैचों की टेस्ट सीरीज़ का आगाज़ करेगी. जिसका आखिरी टेस्ट 15 जनवरी को केपटाउन मेंखत्म होगा. टेस्ट सीरीज़ के बाद 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जाएगी.इस दौरे के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी मुंबई में क्वारंटीन हुए हैं. हालांकि विराटने क्वारंटीन होने में देरी की है. मंगलवार को भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहितशर्मा के हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से टेस्ट टीम से बाहर होने की खबर आई. तो ऐसेकयास लगाए जाने लगे कि विराट कोहली भी अपने परिवार के लिए वनडे सीरीज़ से ब्रेक लेसकते हैं. इस पूरे मामले पर BCCI के एक अधिकारी ने बिना नाम बताए बताया है कि 'अबतक कोहली ने वनडे सीरीज़ से छुट्टी के लिए BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली यासेक्रेटरी जय शाह को कोई भी आवेदन नहीं दिया है. लेकिन अगर बाद में कुछ भी होता है,भगवान ना करें वो चोटिल होते हैं. तो वो अलग मामला होगा.' उन्होंने ज़ोर देकर येबात कही है कि अभी की स्थिति में विराट पूरा दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम के साथरहेंगे. उन्होंने कहा, 'आज की जो स्थिति है उसके हिसाब से वो 19, 21 और 23 जनवरी कोतीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेल रहे हैं.' BCCI के अधिकारी ने इस मामले के साथ-साथ येभी बताया कि बायो बबल की वजह से खिलाड़ियों के परिवार भी खिलाड़ियों के साथ ही सेमफ्लाइट से साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं. उन्होंने कहा, 'कप्तान भी अपने परिवार केसाथ ट्रेवल कर रहे हैं. लेकिन हां अगर उन्हें टेस्ट सीरीज़ के बाद बबल में असहजमहसूस होता है तो वो चयनकर्ताओं के चेयरमेन और सेक्रेटरी जय शाह को इस मामले मेंसूचित कर सकते हैं.' दरअसल सोशल मीडिया पर चर्चा है कि विराट कोहली अपनी बेटीवामिका के बर्थडे के चलते वनडे सीरीज़ से ब्रेक ले सकते हैं. वामिका 11 जनवरी को एकसाल की होने जा रही हैं ऐसे में उस वक्त विराट कोहली टेस्ट सीरीज़ का आखिरी टेस्टखेल रहे होंगे. जो कि उनके टेस्ट करियर का 100वां मैच भी है. ऐसे में ये कहा जा रहाहै कि इस सीरीज़ के बाद विराट फैमिली के साथ एक छुट्टी प्लान कर रहे हैं.