The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli Hardik Pandya ruins Sam Curran stats in death overs in T20 World Cup semifinal India vs England

इंग्लैंड के जश्न में एक खिलाड़ी पूरी तरह खुश नहीं हो पा रहा होगा!

इंडिया ने धीमी शुरुआत की है.

Advertisement
Virat Hardik attack Sam Curran in death overs in India vs England T20 World Cup game
विराट-हार्दिक (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 09:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

T20 विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हारकर भारत बाहर हो गया है. ये महा मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला गया. जिसमें जीत के साथ इंग्लैंड की टीम T20 विश्वकप के फाइनल में पहुंच गई है. जहां पर उनका सामना पाकिस्तान से होगा. 

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 168 रन बनाए. जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 16 ओवर में 10 विकेट रहते इस मुकाबले को जीत लिया. वैसे तो इस मैच में भारत के लिए कुछ भी अच्छा होता नहीं दिखा. लेकिन हार्दिक पंड्या और विराट कोहली ने पचासे जड़ इंडिया के लिए शानदार बैटिंग की. और सैम करन के आंकड़ें बिगाड़ने का काम किया.

करन के चार ओवर के स्पेल में इंडिया ने 42 रन कूटे. जिसमें सबसे ज्यादा रन्स डेथ ओवर्स में आए, जो कि भारत को 168 के स्कोर तक पहुंचाने में खासे अहम रहे. सैम करन के लिए ये आंकड़ें ज़रूरत से ज़्यादा खराब इसलिए भी हैं क्योंकि अब तक वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार बॉलिंग की थी.

सैम करन के स्टैट्स?

डेथ ओवर्स में करन के स्टैट की बात करें तो सैम ने सेमीफाइनल से पहले तक डेथ ओवर्स में 6.4 ओवर बॉलिंग की. इस दौरान उन्होंने सात विकेट चटकाते हुए 40 रन खर्च किए थे. और सिर्फ एक चौका खाया था. यानि करन की इकनॉमी छह रन प्रति ओवर से भी कम की थी. इस दौरान उन्होंने सात विकेट भी चटकाए. T20 क्रिकेट के लिहाज़ से ये आंकड़ें बेहद शानदार हैं.

अब सेमीफाइनल की तरफ चलते हैं. इस मैच में करन के सामने थे विराट कोहली और हार्दिक पंड्या. कोहली ने धोड़ी धीमी बैटिंग की. लेकिन पंड्या अपनी पूरी लय में नज़र आए. इस मैच के डेथ ओवर्स, यानि 16वें ओवर के बाद करन ने दो ओवर्स बॉलिंग की. जिसमें करन ने दो ओवर में 31 रन लुटा दिए. इन दो ओवर्स में भारतीय बल्लेबाज़ों ने करन को तीन चौके और दो छक्के जड़े. हार्दिक पंड्या ने करन की खूब कुटाई की. और इसी दम पर इंडिया ने इंग्लैंड के सबसे अच्छे बॉलर का काम खराब कर दिया.

लेकिन अकेले पंड्या क्या ही करते. उनके और विराट के अलावा बाकी बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके. केएल राहुल ने मैच की पहली बॉल पर चौका जड़ा. लेकिन उसके बाद पांच रन बनाकर लौट गए. कैप्टन रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ एक पार्टनरशिप बनाई. दोनों ने मिलकर इंडिया को 50 के पार भी पहुंचाया. लेकिन फिर रोहित भी कैच आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद क्रीज़ पर सूर्यकुमार यादव आए. सूर्या ने एक चौका और एक छक्का ज़रूर लगाया. लेकिन 14 रन बनाकर वो भी लौट गए. 

आखिर में हार्दिक ने 33 बॉल में 63 रन जड़कर टीम इंडिया को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हार्दिक ने चार चौके और पांच छक्के लगाए. लेकिन बाद में भारतीय गेंदबाज़ों ने इंग्लैंड के सामने घुटने टेक दिए. इंग्लैंड ने एलेक्स हेल्स और जॉस बटलर की ताबड़तोड़ पारियों के दम पर इस लक्ष्य को 10 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया.

रोहित शर्मा और केएल राहुल का फॉर्म सेमी-फाइनल में सूर्य कुमार यादव को ना ले डूबे!

Advertisement

Advertisement

()