भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने अपनी अचीवमेंट्स के लिए कप्तान विराट कोहलीकी जमकर तारीफ की है. केपटाउन टेस्ट की पहली पारी के स्टार परफ़ॉर्मर बुमराह का कहनाहै कि विराट के अंडर खेलना उनके लिए सौभाग्य की बात रही है. जितना कॉन्फिडेंस औरमोटिवेशन विराट गेंदबाज़ों को देते हैं, उतना शायद ही कोई दूसरा कप्तान दे पाए.बुमराह मानते हैं कि विराट की कप्तानी और सपोर्ट का उनकी कामयाबी में बड़ा हाथ है.बता दें कि बुमराह ने विराट की कप्तानी में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था. केपटाउनके इसी न्यूलैंड्स मैदान पर साल 2018 में वह पहली बार खेलने उतरे थे. सीरीज केतीसरे टेस्ट के लिए इस मैदान पर दोबारा उतरे बुमराह ने पहली पारी में साउथ अफ्रीकाके पांच विकेट चटकाए. जिसके चलते भारतीय टीम मैच में लीड ले पाई. बुमराह ने अपनेप्रदर्शन के लिए कप्तान कोहली की खूब तारीफ की. मैच के बाद अपनी परफॉरमेंस और विराटकी कप्तानी के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैंने अपना टेस्ट डेब्यू विराट के अंडर कियाथा. ये जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि विराट हमेशा हमें बैक करने के लिए मौजूद रहतेहैं. वे हमेशा सभी गेंदबाज़ों को काफी मोटिवेशन देते हैं. वे टीम में एक अलग हीएनर्जी लेकर आते हैं. उनके अंडर खेलना हमेशा अच्छा लगता है.' हालांकि इसके साथ हीबुमराह ने यह भी कहा कि कप्तान के सपोर्ट के अलावा एक गेंदबाज़ की तरक्की में उसकीमेहनत भी बड़ा रोल प्ले करती है. आगे बात करते हुए बुमराह ने न्यूलैंड्स के मैदान परअपनी वापसी को एक स्पेशल मोमेंट बताया और कहा कि उन्हें अपनी पर्सनल परफॉरमेंस सेज्यादा ख़ुशी टीम के जीतने से होगी. बुमराह ने आगे कहा, 'ये बहुत स्पेशल मोमेंट हैकि जहां से मैंने अपने सफर की शुरुआत की थी, मैं उसी मैदान पर टेस्ट मैच खेलने वापसआया हूं और आते ही पांच विकेट भी ले लिए हैं. आपके निजी अचीवमेंट्स एक तरफ हैंलेकिन जब आपकी परफॉरमेंस से एक इम्पैक्ट पड़े और आपकी टीम जीत जाए, तो तब संतुष्टिज्यादा होती है.' बता दें कि केपटाउन टेस्ट में पांच विकेट लेने के बाद बुमराह नेनाम सात फाइव-विकेट हॉल हो गए हैं. और ऐसा कर उन्होंने भारत के दिग्गज ऑलराउंडरकपिल देव और स्विंग गेंदबाज़ इरफ़ान पठान के 27 मैचों में लिए सात फाइव विकेट हॉल कीबराबरी भी कर ली है.