The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli Fans chanted Kohli-Kohli in front of Naveen Ul Haq in Lucknow stadium IPL2023

अपने ही स्टेडियम में खिसियाए नवीन, फ़ैन्स ने गजब ट्रोल कर दिया

कोहली फ़ैन्स पड़े हैं नवीन के पीछे.

Advertisement
Virat Kohli fans trolled Naveen Ul Haq
नवीन को विराट फ़ैन्स ने ट्रोल कर दिया (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
17 मई 2023 (अपडेटेड: 18 मई 2023, 08:52 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

नवीन उल हक़. IPL2023 में खेलने आए थे. लेकिन एक गड़बड़ कर बैठे. और इसके बाद से बेचारे को बाहर छोड़िए, घर के फ़ैन्स भी ट्रोल कर रहे हैं. IPL2023 में नवीन के लिए वॉर्म अप सेशंस और ड्रेसिंग रूम के बाहर सपोर्ट खोजना मुश्किल हो रहा है.

और इस सबसे पीछे का कारण है IPL2023 का मैच नंबर 43. जहां नवीन की विराट कोहली के साथ बहस हो गई थी. LSGvsRCB मैच के दौरान नवीन और विराट भिड़ गए थे. और इस बात को विराट फ़ैन्स ने दिल पर ले लिया है. वो नवीन के पीछे ही पड़ गए हैं.

और इसके बाद से ही LSG जहां भी जा रही है, कोहली फ़ैन्स नवीन के पीछे पड़ जाते हैं. और ये सिलसिला 16 मई को लखनऊ में भी जारी रहा. जहां लखनऊ वाले मुंबई के खिलाफ़ सीजन का आखिरी होम मैच खेलने उतरे. इस मैच में कोहली फ़ैन्स ने नवीन को ट्रोल कर दिया.

# Kohli Fans vs Naveen

दरअसल हुआ ये कि नवीन बाउंड्री के क़रीब फील्डिंग कर रहे थे. और तभी फ़ैन्स ने उन्हें देखकर कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए. हालांकि नवीन को इससे फ़र्क नहीं पड़ा. बल्कि उन्होंने क्राउड से शोर बढ़ाने की मांग कर डाली. उन्होंने हाथ से इशारा करके लोगों से शोर बढ़ाने को कहा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नहीं करना चाहिए था. तो वहीं कुछ लोग इस भीड़ के समर्थन में हैं. इससे पहले भी लखनऊ की टीम को कोहली-कोहली के नारों का सामना करना पड़ा था.

सनराइजर्स के खिलाफ़ मैच के दौरान हैदराबाद की जनता ने ये नारे लगाए थे. साथ ही उन्होंने LSG के डगआउट पर नट और बोल्ट भी फेंके थे. इसके चलते मैच को बीच में रोकना पड़ा और अंपायर्स दौड़कर हालात को काबू में करने की कोशिश करते दिखे.

Embed

बाद में लखनऊ के फील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स ट्विटर ने ट्विटर पर अलग दावा किया था. उन्होंने कहा था कि उनके प्लेयर्स को टार्गेट किया गया था. और एक नट सीधे जाकर फील्डर प्रेरक मांकड़ को लगा था. हालांकि इस मामले में किसी तरह की शिकायत की ख़बर नहीं आई है.

नवीन के गेम की बात करें तो मुंबई के खिलाफ़ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. साथ ही उन्होंने अपने चार ओवर्स में 37 रन भी दे डाले. हालांकि इसके बाद भी लखनऊ ने ये मैच पांच रन से जीत लिया. और इस जीत में बड़ी भूमिका रही पेसर मोहसिन खान की. मोहसिन ने आखिरी ओवर में कैमरन ग्रीन और टिम डेविड को ग्यारह रन नहीं बनाने दिए.

मैच में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए थे. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 47 गेंदों पर 89, जबकि कप्तान कृणाल पंड्या ने 42 गेंदों पर 49 रन बनाए. जवाब में मुंबई के लिए ईशान किशन ने 39 गेंदों पर 59, रोहित शर्मा ने 25 गेंदों पर 37 और टिम डेविड ने 19 गेंदों पर 32 रन की नाबाद पारी खेली. लेकिन टीम जीत के लिए जरूरी रन नहीं बना पाई.

वीडियो: विराट कोहली की बैटिंग और फिटनेस पर मोहम्मद सिराज ने क्या खुलासा किया?

Advertisement

Advertisement

()