भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. वीडियोकेपटाउन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन काहै. वीडियो में भारतीय कप्तान कोहली पूरी साउथ अफ्रीकी टीम के सामने अकेले खड़े नजरआ रहे हैं. और इसमें अफ्रीकी टीम और कोहली के बीच कुछ बातचीत होती भी दिख रही है.जहां पूरी अफ्रीकी टीम के चेहरे पर एक निराशा है, वहीं कोहली मुस्कुराते हुए नज़र आरहे हैं. यह वीडियो उस समय का है, जब कैच आउट की एक अपील पर डिसिजन रिव्यू सिस्टमयानी DRS द्वारा भारतीय कप्तान को नॉट आउट करार दिया गया. भारत की पारी का 52वांओवर चल रहा था. साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ डुएन ओलिवियर गेंदबाज़ी कर रहे थे औरउनके सामने थे कोहली. अपने पैरों की तरफ आई इस गेंद को कोहली फ्लिक करना चाहते थेलेकिन गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हो पाया. पूरी अफ्रीकी टीम ने जोरदार अपील की,अम्पायर ने आउट नहीं दिया. जिसके बाद कप्तान एल्गर ने DRS ले लिया. # Virat Kohlivs South Africa DRS में दिखा कि जब गेंद कोहली के बल्ले के पास से निकली, तोअल्ट्राएज पर हल्की सी हरकत हुई. वहीं जब गेंद कोहली के थाई पैड के क़रीब से निकली,तब भी अल्ट्राएज पर हरकत हुई. हालांकि ये हरकत पिछली के मुक़ाबले थोड़ी ज्यादा थी.थर्ड अंपायर ने कई बार पूरे मामले को स्लो मोशन में देखा और अंत में ये फैसला लियाकि कोहली नॉट आउट हैं. जिसके बाद पूरी अफ्रीकी टीम हताश नज़रों से कोहली की तरफदेखने लगी. कोहली ने भी उन्हें देखा और कुछ कहा. कोहली की प्रतिक्रिया से ऐसा लगामानो वो कह रहे हों कि वो आवाज उनके जूते के नीचे लगे स्पाइक्स के मैदान पर रगड़नेसे आई है. जिसके बाद कप्तान कोहली मुस्कुराते हुए एल्गर से कुछ कहते हैं.लेकिन फैसले से नाखुश एल्गर गर्दन हिलाते हुए स्लिप में फील्डिंग करने पहुंच जातेहैं. कोहली और अफ्रीकी टीम के क्या बात हुई, नहीं मालूम. लेकिन सोशल मीडिया परफ़ैन्स ने इसे अपना एंगल देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ट्विटर पर एक फैन ने एकवीडियो लगाते हुए लिखा कि, 'फ्रेंडली चैट करने से कोहली कभी नहीं कतराते हैं. कोहलीके नए साल की शुरुआत एक मुस्कान के साथ हुई है.'A smile to kick off Kohli's new year pic.twitter.com/45HYj55MDx— Benaam Baadshah (@BenaamBaadshah4) January 11, 2022 IPL टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी इस मामले की एक फोटो शेयर कर अपने फै़न्स से पूछा कि वे कोहली की इसपारी को कितने नंबर देंगे. जिसपर एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ये 79 रन, 100 सेकहीं बेहतर हैं. निराश हूं पर क्या शानदार पारी थी. इस बार भी इंडिया को प्रेशर सेनिकाला. कोहली को दूसरे छोर से सिर्फ सपोर्ट चाहिए था जो उन्हें नहीं मिला.मैं RohiRat की पारियां मिस करता हूं. ये दोनों साथ में एक आग की तरह हैं. वैलप्लेड कैप्टेन. तुम सच में बेस्ट टेस्ट कप्तान हो.' This 79 is much better than a 100 Dissapointed but a fab knock.Iss baar bhiIndia ko presseure se nikala.All Kohli wanted was support jo usse batting meinnahi mila.I miss #RohIrat knocks.They both together were just Fire! Well playedCaptain .You're truly the best Test Captain!— Just Perfect!! (@JustJustperfect) January 12, 2022 बता दें कि इस घटना के बादकोहली ने अपनी पारी में 40 रन और जोड़े. इस पारी में उन्होंने कुल 79 रन बनाए.