विराट कोहली. इंडिया का भयानक बैट्समैन. इंडिया क्या, दुनिया का भयानक बैट्समैन.टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. एक साल उन्हें कोई कुछ नहीं कह पाया लेकिन अबउनकी टीम किसी को कुछ कह नहीं पा रही है. साउथ अफ़्रीका में इंडिया की बैटिंग रो रहीहै. दो मैचों में दो मैच हारे हैं. तीसरा मैच जोहान्सबर्ग में शुरू हो गया है. पहलेदिन इंडिया ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फ़ैसला किया. लेकिन फिर वही ख़राब शुरुआत.वर्नन फिलेंडर ने केएल राहुल को विकेट्स के पीछे कैच करवाया. शानदार स्विंग बॉलिंग.इसके बाद मुरली विजय भी राहुल के साथ पवेलियन में बैठने के लिए चल पड़े. उनका विकेटरबाडा ने लिया. फिर आए कोहली. कोहली ने शुरुआत तो की लेकिन वो शुरुआत काफ़ी गड़बड़ी सेभरी रही. कोहली के अभी तक 2 कैच छूटे हैं. एक लंच से पहले, एक लंच के बाद. इंडियाके जब मात्र 27 रन थे और कोहली बस 11 रन बनाकर ही खेल रहे थे तो रबाडा की गेंद परएक कैच उठा. छोटी पटकी गेंद को कोहली ने पुल करना चाहा और गेंद टॉप एज लेकर हवा मेंबहुत ऊपर उठ गई. वर्नन फिलेंडर ने कहा कि वो कैच लेंगे लेकिन उन्होंने कैच छोड़दिया.WATCH - Philander drops Kohli https://t.co/bOECOB2uU8— The Lallantop (@TheLallantop) January 24, 2018 इसके बाद अगला मौका 33वें ओवरमें आया जब कोहली को मोर्केल ने गेंद फेंकी. एक छोटी गेंद जो बहुत ही बाहर थी. नजाने क्या सोच कर कोहली ने उस पर बल्ला पेल दिया. बहुत ही कैज़ुअल शॉट. गेंद स्लिप्समें गई जहां डिविलियर्स ने उसे छोड़ा. ये सबसे चौंकाने वाली बात थी. डिविलियर्स कमालके फील्डर हैं. उनका कैच छोड़ना जमा नहीं. लेकिन कोहली भी बेहतरीन बल्लेबाज हैं,उनका ऐसा शॉट मारना भी नहीं जमा. लेकिन मोर्केल भी बेहतरीन गेंदबाज हैं, उन्होंनेऐसी गेंद फेंकी और ये कतई नहीं जमा. WATCH - Kohli dropped by de Villiershttps://t.co/vydaXnKykB — The Lallantop (@TheLallantop) January 24, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जब पाकिस्तान में चलते मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान पर हमला हुआपद्मावत फ़िल्म रिव्यूइश्क और मुश्क की तरह ही अब फेक-न्यूज़ भी छुपाए नहीं छुपेगी