टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि विराट कोहली (Virat Kohli)अगले दो साल तक टेस्ट कप्तानी कर सकते थे. लेकिन हमें उनके फैसले का सम्मान करनाहोगा. साथ ही रवि शास्त्री ने ये भी कहा है कि रोहित शर्मा को अगला टेस्ट कप्तानहोना चाहिए. और उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है. बता दें कि रवि शास्त्री इनदिनों ओमान में हैं. उन्हें लेजेंड्स लीग क्रिकेट का कमिश्नर बनाया गया है. इसीदौरान रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. कोहली के टेस्टकप्तानी छोड़ने के फैसले पर जब शास्त्री से सवाल किया गया. तो उन्होंने कहा, 'विराटकोहली ने 5-6 साल तक टेस्ट टीम की कप्तानी की, इनमें से ज्यादातर समय तक भारतीय टीमनंबर वन रही. किसी भी भारतीय कप्तान का ऐसा रिकॉर्ड नहीं है, अगर 40 जीत के बादकिसी ने कप्तानी छोड़ी है. तो वह उसका निजी फैसला है. जब सचिन तेंडुलकर और एमएस धोनीकप्तानी एन्जॉय नहीं कर पा रहे थे. तो उन्होंने छोड़ दी. ठीक कोहली ने भी ऐसा हीमहसूस किया होगा. विराट कोहली आने वाले वक्त में अपनी बल्लेबाजी को एन्जॉय करनाचाहते हैं.' शास्त्री ने आगे कहा, 'विराट कोहली अगले दो साल तक भारत की कप्तानी करसकते थे, क्योंकि टीम इंडिया अब लंबे वक्त तक घर पर ही क्रिकेट खेलेगी. ऐसा होता तोविराट कोहली के खाते में 50-60 जीत होती. विराट कोहली का रिकॉर्ड शानदार है,उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड में जाकर जीत दर्ज की. और साउथ अफ्रीका के खिलाफ2-1 से हार मिली. लेकिन फिर भी डिबेट हो रही हैं कि उन्हें कप्तान होना चाहिये यानहीं.'Virat, you can go with your head held high. Few have achieved what you have ascaptain. Definitely India's most aggressive and successful. Sad day for mepersonally as this is the team 🇮🇳 we built together - @imVkohlipic.twitter.com/lQC3LvekOf— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) January 15, 2022 बता दें कि विराट कोहली ने साउथअफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद खुद कप्तानी छोड़ी थी. कोहली के इस फैसले से हरकोई हैरान रह गया. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया छह सालों से टेस्ट में नंबर वनटीम थी. भारतीय टीम विदेशों में भी जीत रही थी. लेकिन कोहली ने अचानक कप्तानी छोड़करकई सवाल खड़े कर दिए. रवि शास्त्री से जब अगले टेस्ट कप्तान के बारे में पूछा गया तोउन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया. शास्त्री ने कहा, 'अगर रोहित फिट हैं, तो वहकप्तान बन सकते हैं. उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए उप कप्तान बनाया गया था.लेकिन इंजरी की वजह से नहीं खेल सके. अगर रोहित टीम के उपकप्तान हैं, तो फिर कप्तानक्यों नहीं हो सकते. रोहित शर्मा का उप कप्तान कौन होगा, ये देखना होगा. साथ ही येभी देखना होगा कि वो खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन में है या नहीं. क्योंकि अगर उप कप्तानके नाम का ऐलान कर दिया और वो प्लेयर प्लेइंग इलेवन में जगह ही नहीं बना पाया तो येठीक नहीं होगा. बता दें कि विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए 68 टेस्ट मैचों मेंकप्तानी की. जिसमें टीम को 40 मैचों में जीत मिली. 17 में हार और 11 मैच ड्रॉ रहे.वैसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया की टेस्ट मेंबादशाहत खत्म हो गयी है. भारतीय टीम टेस्ट रैंकिंग में पहले से तीसरे नंबर पर आ गईहै. ऑस्ट्रेलिया पहले और न्यूज़ीलैंड दूसरे नंबर पर है.