भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली 5 नवम्बर को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं. औरइस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहदइमोशनल मैसेज लिखा है. अनुष्का ने विराट के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर करते हुएविराट के साहस और ईमानदारी की तारीफ की है.अनुष्का ने विराट के साथ दिवाली की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा,‘किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है, ना तो इस फोटो को और ना ही आपके जीवन जीने के तरीकेको. आपका मूल ईमानदारी और स्टील की हिम्मत से बना है. आपका साहस संदेह को भुला देताहै. मैं किसी और को नहीं जानती जो आपकी तरह खुद को अंधेरी जगह से इस तरह निकाललाए.’ विराट की तारीफ में अनुष्का ने आगे लिखा, ‘आप हर तरह से बेहतर हैं क्योंकि आपअपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं रहने देते और निडर हैं. मैं जानती हूं कि हमवो नहीं है जो सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे से ऐसे बात करें, लेकिन कभी-कभी मैंसिर्फ चीखना चाहती हूं और दुनिया को बताना चाहती हूं कि तुम कितने अद्भुत आदमी हो.भाग्यशाली हैं वो, जो वास्तव में आपको जानते है. हर चीज़ को उज्जवल और सुंदर बनानेके लिए शुक्रिया. ओह! और हां, जन्मदिन मुबारक क्यूटनेस.’View this post on InstagramA post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)अनुष्का के इस पोस्ट का जवाब देते हुए विराट कोहली ने लिखा, ‘आप मेरी ताकत हो. आपमेरी गाइडिंग फोर्स हो. मेरी प्रिय, हमारे साथ के लिए हर रोज भगवान का शुक्रगुजारहूं. आई लव यू.’ अनुष्का के साथ कई दिग्गजों ने भी विराट को बधाइयां दी है. सचिनतेंडुलकर, विरेंदर सहवाग, सुरेश रैना, वीवीएस लक्ष्मण ने ट्विटर पर कोहली को हैप्पीबड्डे कहा. बता दें कि अपने बर्थडे के दिन कोहली स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम इंडिया कोलीड करते दिखेंगे. T20 वर्ल्ड कप के इस अहम मुकाबले में कोहली अपनी टीम को इसवर्ल्ड कप की दूसरी जीत दिलाने की कोशिश करेंगे. भारत ने अपने पिछले मैच मेंअफ़ग़ानिस्तान को हराया था.