विराट कोहली. टेस्ट क्रिकेट में कई शतक और रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाले खिलाड़ी.कोहली श्रीलंका के खिलाफ़ 4 मार्च से मोहाली में शुरू हुए पहले टेस्ट मुकाबले मेंएक और रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे है. कोहली ने अब टेस्ट मैच खेलने का शतक भी अपने नामकर लिया है. वह भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले 12वें खिलाड़ी बन रहे हैं. जबकिपूरी दुनिया में उनसे पहले 70 क्रिकेटर्स ने 100 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलेहैं. पूरी दुनिया चाहती है कि विराट अपने 100वें टेस्ट में 71वां शतक जड़ें. लेकिनपहली पारी में ऐसा नहीं हुआ. मोहाली टेस्ट की पहली पारी में कोहली 45 रन बनाकर आउटहो चुके हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि विराट से पहले 100 टेस्ट खेलने वालेइंडियंस ने अपने 100वें टेस्ट में क्या किया था. # सचिन तेंडुलकर ‘द गॉड ऑफ़क्रिकेट’. इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा, 200 मुकाबले खेले हैं. सचिन जबअपना 100वां टेस्ट मैच खेलने उतरे थे तो वो सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वालेखिलाड़ी भी बने थे. सचिन ने सिर्फ 29 साल की उम्र में अपना 100वां टेस्ट मुकाबलाखेला था. यह मैच इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में हुआ था इस ड्रॉ मैच में टीम इंडिया नेएक ही इनिंग्स में बल्लेबाजी की थी. और 508 रन बनाए थे. जिसमें सचिन तेंडुलकर ने 10चौकों के साथ 54 रन की पारी खेली थी. # राहुल द्रविड़ ‘द वॉल’. इन्होंने टीम इंडियाके लिए 164 मुकाबले खेले हैं. इस मामले में इनसे आगे सिर्फ सचिन तेंडुलकर हैं. इनकाडेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर हुआ था. और इन्होंने अपना 100वां मैचभी इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला. साल 2006 में इंग्लैंड भारत के दौरे पर आई थी.मुम्बई में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान द्रविड़ ने अपने 100 मैच पूरे किए.इस मैच की पहली पारी में इन्होंने 155 गेंद का सामना करते हुए 52 रन बनाए थे. औरदूसरी पारी में 60 गेंद में एक चौके की मदद से नौ रन बनाए थे. भारत ये मुकाबला 212रन से गंवा बैठा था. # वीवीएस लक्ष्मण वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के लिए 134 मैचखेले है. साल 1996 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद इन्होंने अपना100वां मुकाबला 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला. नागपुर में खेले गए सीरीज केउस चौथे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. औरलक्ष्मण ने पहली पारी में 64 रन बनाए. लेकिन टीम इंडिया की दूसरी पारी में वह 34गेंद में कुल चार रन ही बना पाए थे. इंडिया ने वो मुकाबला 172 रन से जीत लिया था. #अनिल कुंबले अनिल कुंबले को अपना 100वां मैच खेलने में सबसे ज्यादा, क़रीब 15 साललगे. 1990 में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद उन्होंने अपना 100वां मुकाबलाश्रीलंका के खिलाफ 2005 में खेला. अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के इस तीसरे टेस्टमुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी. कुंबले ने पहली पारीमें 21 रन बनाए. साथ में उन्होंने दो विकेट भी निकाली थी. फिर दूसरी पारी मेंउन्होंने 29 रन बनाए और पांच विकेट चटकाए थे. # कपिल देव भारत को पहला वर्ल्ड कपजिताने वाले कप्तान कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 131 मुकाबले खेले है. उनकाडेब्यू 1978 में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ और उन्होंने अपना 100वां मुकाबला भी 1989में पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला. उस मुकाबले में कपिल देव ने पहले गेंदबाजी करतेहुए चार विकेट निकाले और फिर बल्ले से भी कमाल करते हुए 50 गेंद में 55 रन की पारीखेली. दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी तो नहीं की, लेकिन गेंदबाजी में तीन विकेटजरूर चटकाए थे. ये मुकाबला ड्रॉ हुआ था. # सुनील गावस्कर सुनील गावस्कर ने टीमइंडिया के लिए अपना 100वां मुकाबला 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. लाहौर मेखेले गए सीरीज के इस पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजीकी थी. जब टीम इंडिया की बल्लेबाजी आईं तो ओपनर और कप्तान सुनील गावस्कर ने 48 रनकी पारी खेली थी. दूसरी पारी में भी उन्होंने 37 रन बनाए थे. इंडिया- पाकिस्तान केबीच ये मुकाबला ड्रॉ हुआ था. # दिलीप वेंगसरकर टीम इंडिया के लिए 116 मैच खेलनेवाले दिलीप वेंगसरकर ने अपने टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला 1988 में न्यूज़ीलैंडके खिलाफ खेला था. ये मुकाबला उस वक्त बॉम्बे कहे जाने वाले मुम्बई में हुआ था.न्यूज़ीलैंड ने टॉस और मैच दोनों अपने नाम किए थे. वेंगसरकर ने पहली पारी में 25 औरदूसरी पारी में शून्य रन बनाए थे. # सौरव गांगुली BCCI के मौजूदा प्रेसिडेंट सौरवगांगुली. इन्होंने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफमेलबर्न में खेला था. ये सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला था और इसमें ऑस्ट्रेलिया नेभारत को 337 रन से हराया था. गांगुली ने अपने 100वें मैच की दोनों पारियों में 43और 40 रन बनाए थे. # ईशांत शर्मा भारत के स्पीडस्टार ईशांत शर्मा. इनका डेब्यूबांग्लादेश के खिलाफ 2007 में हुआ था. और 24 फरवरी 2021 को इन्होंने अपने करियर के100 टेस्ट मैच पूरे कर लिए. ईशांत ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ अपना 100वांमैच खेला. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में एक विकेट चटकाया फिर बल्लेबाजीकरते हुए 10 रन बनाए. दूसरी पारी में उनको गेंदबाजी नहीं मिली और बल्लेबाजी आने सेपहले ही भारत ने मुकाबला जीत लिया था. # विरेंदर सहवाग विरेंदर सहवाग. टीम इंडियाके ताबड़तोड़ बल्लेबाज. इनका टेस्ट डेब्यू 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुआ था.उसके 11 साल बाद 23 नवंबर 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ इन्होंने अपने टेस्ट करियर का100वां मुकाबला खेला. इस मुकाबले में सहवाग ने 30 और नौ रन बनाए. इंग्लैंड येमुकाबला 10 विकेट से जीता था. # हरभजन सिंह हरभजन सिंह. इनका डेब्यू ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ 1998 में हुआ था. और फिर इन्होंने अपना 100वां मुकाबला भी इसी टीम के खिलाफ़2013 में खेला. चेन्नई में खेले गए उस मुकाबले की पहली पारी में भज्जी ने एक विकेटलेने के साथ 11 रन भी बनाए थे. और दूसरी पारी में उन्होंने दो विकेट निकाले थे.