साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से विराट कोहली ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस से बवाल ही मचादिया. कोहली ने साफ कहा कि वह वनडे टीम की कप्तानी करना चाहते थे. लेकिन सेलेक्टर्सने उन्हें कप्तानी से बर्खास्त कर दिया. साथ ही कोहली ने सौरव गांगुली के बयान कोभी गलत बता दिया. दरअसल, गांगुली ने कहा था कि हमने विराट कोहली से T20 की कप्तानीना छोड़ने का अनुरोध किया था. लेकिन वह नहीं माने. इस बयान के जवाब में कोहली नेकहा कि T20 कप्तानी छोड़ने पर उनसे किसी ने कोई अनुरोध नहीं किया था. कोहली की इसविस्फोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सोशल मीडिया का पारा एकाएक बढ़ गया. सभी कोगांगुली की प्रतिक्रिया का इंतजार था. लेकिन गांगुली ने ये इंतजार और बढ़ाते हुएसाफ बोल दिया कि बोर्ड इससे अपने तरीके से निपटेगा. # Kohli-BCCI Controversyगुरुवार, 16 दिसंबर को कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा,'मुझे अब इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना, BCCI अब इस मसले पर अब अपने हिसाब सेनिपटेगी. अब BCCI इस मुद्दे पर कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने जा रहा और ना ही कोईआधिकारिक बयान देने जा रहा है.'Sourav Ganguly reacts on Virat Kohli's press conference.#India #TeamIndiapic.twitter.com/Kv26oAFDff— Sportskeeda (@Sportskeeda) December 16, 2021 बता दें कि कोहली की प्रेसकॉन्फ्रेंस के बाद से ही मीडिया में हड़कंप मचा हुआ है. और BCCI पर कई तरह के सवालउठ रहे हैं. माना जा रहा था कि कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुख्य चयनकर्ताचेतन शर्मा मीडिया को संबोधित करेंगे. लेकिन बोर्ड ने कोई जल्दबाजी नहीं की. दरअसल,इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर गई है. आगे टेस्ट और वनडे सीरीज है. इसलिएबोर्ड नहीं चाहता था कि बाहरी चीजों से टीम का ध्यान भंग हो. भारत का साउथ अफ्रीकादौरा 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है. भारतीय टीम जोहानिसबर्ग पहुंच चुकी है. पहले तीनमैचों की टेस्ट सीरीज और इसके बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट मैचों में टीमकोहली की कप्तानी में खेलेगी. जबकि वनडे में रोहित कप्तान होंगे. हालांकि चोट केचलते रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह वनडे सीरीज के लिए लौटआएंगे.