भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने विराट कोहली (Virat Kohli) केकप्तानी वाले बयान के बाद अपना पक्ष रखा है. चेतन शर्मा ने बताया कि BCCI ने विराटकोहली से T20 क्रिकेट की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए रिक्वेस्ट की थी. साथ ही बोर्डने ये भी कहा था कि कप्तानी के फैसले पर बोर्ड उनसे T20 विश्वकप के बाद बात करेगा.लेकिन कोहली नहीं माने. उन्होंने T20 विश्वकप से पहले ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान करदिया. बता दें कि शुक्रवार, 31 दिसंबर की शाम को चेतन शर्मा ने साउथ अफ्रीका केखिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया. टीम की कमान केएलराहुल को सौंपी गई. रोहित शर्मा अनफिट होने की वजह से वनडे सीरीज में नहीं खेलपाएंगे. जबकि रुतुराज गायकवाड़ को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है. टीमइंडिया का ऐलान करते हुए चेतन शर्मा ने विराट कोहली और BCCI के बीच हुए विवाद परखुलकर बात की. ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतन शर्मा ने कहा, 'सभी चयनकर्ताओं कोलगा कि कोहली के इस फैसले का असर T20 वर्ल्ड कप पर होगा. हमने विराट से कहा कि इसपर वर्ल्ड कप के बाद बात करेंगे. कोहली टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ी हैं. और पूरीटीम उनके इर्द-गिर्द घूमती है. हम उनकी बहुत इज़्जत करते हैं. आखिर में, हम सब यहीचाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट का फायदा हो.' चेतन शर्मा ने आगे कहा, 'ये सेलेक्टर्सके लिए एक मुश्किल फैसला था. लेकिन सेलेक्टर्स को मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं.कोहली ने जब मीटिंग में कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया तो हर कोई हैरान रह गया. मीटिंगमें मौजूद सभी मेंबर्स ने कोहली से अपने फैसले पर फिर से विचार करने को कहा. हमनेउन्हें कहा था कि इस मुद्दे पर वर्ल्ड कप के बाद बात कर सकते हैं. हमें लगता था किइसका असर वर्ल्ड कप पर पड़ेगा.' बता दें कि साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने से पहलेकोहली ने कहा था कि T20 की कप्तानी छोड़ने से पहले उनसे किसी ने कोई रिक्वेस्ट नहींकी थी. जिसके बाद सोशल मीडिया पर BCCI की खूब आलोचना हुई. और हर किसी की यही मांगथी कि BCCI भी अपना पक्ष रखे. इसके अलावा चेतन शर्मा ने कोहली से वनडे कप्तानीछीनने पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा, 'जब कोहली ने ये कहा कि वह T20I की कप्तानीछोड़ रहे हैं. तब हमारी इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी कि व्हाइट बॉल के लिए दोअलग कप्तान नहीं होंगे. हम उस समय माहौल को ठंडा करना चाहते थे क्योंकि T20 वर्ल्डबस शुरू ही होने वाला था.' बताते चलें कि विराट कोहली टेस्ट में टीम इंडिया को लीडकर रहे हैं. अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को सेंचुरियन टेस्ट में जीत भी दिलाई.अब टीम इंडिया की निगाहें साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने पर है. अगला टेस्टजोहानिसबर्ग में खेला जाएगा.