The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Virat Kohli and Sourav Ganguly did not shake hand after RCBvsDC IPL2023 match

विराट और गांगुली के बीच मैच के बाद क्या हुआ, जिसका वीडियो वायरल है?

एक-दूसरे को इग्नोर कर निकल गए गांगुली-कोहली!

Advertisement
Virat Kohli Sourav Ganguly did not shake hand
विराट-गांगुली ने हाथ नहीं मिलाया (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
15 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 15 अप्रैल 2023, 01:41 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विराट कोहली और सौरव गांगुली. कुछ महीने पहले गांगुली BCCI प्रेसिडेंट और कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे. और इस दौरान दोनों के बीच काफी कुछ हुआ था. और ऐसा लग रहा है कि दोनों ही उन घटनाओं से मूव ऑन नहीं कर पाए हैं. तभी तो RCB और DC के बीच हुए मैच के बाद दोनों ने हाथ नहीं मिलाया.

इस मैच में कोहली की RCB ने 23 रन से जीत दर्ज की थी. लगातार दो मैच हारने के बाद RCB को ये जीत मिली. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मात दी थी. हर मैच की तरह इस मैच के बाद भी दोनों टीम्स के प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ ने हाथ मिलाया.

लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि कोहली और गांगुली एक-दूसरे को इग्नोर कर आगे बढ़ गए. दोनों ने हाथ नहीं मिलाया. वायरल वीडियो में कोहली और DC के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग बात करते दिख रहे हैं. और इसी दौरान गांगुली आगे बढ़ जाते हैं.

Image embed

यह क्लिप तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कुछ फ़ैन्स को लगता है कि कोहली ने जानबूझकर गांगुली को इग्नोर किया. तो वहीं कुछ का मानना है कि गांगुली को भी कोहली से बात करने में इंट्रेस्ट नहीं था. कुछ ऐसे भी लोग हैं जो सोचते हैं कि यह बस एक इत्तफ़ाक था. और इससे ज्यादा कुछ नहीं.

गांगुली और कोहली के बीच के संबंधों की बात करें तो मामला उस वक्त बिगड़ा, जब कोहली ने T20I की कप्तानी छोड़ी. दादा की अगुवाई वाले BCCI ने तुरंत ही उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटा दिया. गांगुली ने कहा था कि उन्होंने कोहली से कप्तानी ना छोड़ने की अपील की थी. वहीं कोहली का साफ कहना था कि किसी ने भी उनसे T20I की कप्तानी जारी रखने के लिए नहीं कहा था.

अब इस वीडियो की सच्चाई क्या है, वो या तो गांगुली बता सकते हैं और या विराट. लेकिन इस बात की उम्मीद कम ही है कि ये दोनों ही इस पर कोई कॉमेंट करेंगे. बात मैच की करें तो विराट कोहली ने शानदार फिफ्टी मारी और साथ ही तीन कैच भी लिए.

उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. RCB ने पहले बैटिंग करते हुए 174 रन बनाए थे. जवाब में DC 151 रन ही बना पाई.

वीडियो: विराट कोहली ने ऐसी पारी खेली कि जो अब तक ना हुआ, वो कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()